मप्र के इस जिले में बेलगाम रेत खनन नियम विरुद्ध नदी में उतारा दी पोकलेन मशीनवाहनों में मेन्यूअल लोडिंग की अनुमति
शहडोल बुलेटिन। जिले के रोहनिया रेत खदान को मिली मेन्यूअल लोडिंग की अनुमति पर पोकलेन मशीन से खनन किया जा रहा है जिसका प्रमाण यह बोलती तस्वीरें है जो सीधे सीधे नदी के बीच धार से रेत निकालने और ट्रकों में लोड करते दिखाई दे रही है। हालांकि खनिज विभाग अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने हर संभव प्रयास कर रही है परंतु शहडोल जिले में कार्यरत एस.आर.कंपनी के नुमाइंदों ने विभाग के तथाकथित अधिकारियों को इस काली कमाई में शामिल किया हुआ है जिसके चलते वह अपने इस नियम विरुद्ध रेत खनन पर आमादा है।
गौरतलब हो कि जिले के अलावा पड़ोसी जिलों में भी इस कंपनी के दिन रात नदियों के नियम विरुद्ध खनन किए जाने की मीडिया कवरेज रिपोर्ट बता रही हैं बावजूद बेलगाम एस.आर.रेत खनन कंपनियों के नौकर शाह अपनी मनमर्जी पर उतारू हैं।
इस तरह से जहां नदियों का स्वरूप बदल जाएगा साथ ही ग्रीष्मकालीन समयावधि के पूर्व समूचे जिले में जलसंकट गहरा सकता है इतना ही नहीं नदियों के इर्द-गिर्द घूमता वन्य प्राणी के प्यासे मरने की खबर भी सामने आ सकती है जिस पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को संयुक्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है साथ पोकलेन मशीन आदि को जबरन कर अवैध रेत खनन का राजस्व वसूली करनी चाहिए।
मामले की जानकारी खनिज अधिकारी सुश्री फरहतजंहा को दी गई। जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही की बात कही। अब देखना यह होगा कि पोकलेन मशीन नदी से बाहर निकलने के पहले जिला खनिज विभाग पहुंचता है या।।
अपने आसपास हो रही घटनाओं
को हमसे शेयर करें नाम गुप्त
रखा जाएगा।
आप अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप करें 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें