OMG...रोड़ नहीं तो वोट नहीं, आक्रोशित लोगों ने जताया विरोध
- प्रशासन जांच को भटका रहे विभागीय अधिकारी
इनविस्टिकेशन एक्सपर्ट
शहडोल बुलेटिन। जिले में आगामी सप्ताह में विधानसभा चुनाव होना है जिसके चलते जिला प्रशासनिक अमला निष्पक्ष चुनाव कराने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं नगर का एक प्रख्यात भूमाफिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 08 की मूलभूत सुविधाओं को छिन्न-भिन्न करने में आमादा है। इसका जीता जागता प्रमाण देखने को मिलता है नगर पालिका की बनी हुई सड़क पर सीधा कब्जा कर निस्तारी मार्ग अवरूद्ध कर दिया और बैखौफ अंधाधुंध निर्माण कार्य शुरू कर प्रशासन को बौना साबित कर दिया। जबकि मामले में स्थानीय
सुजीत श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्रा, सुभाष गुप्ता, जगन्नाथ कुशवाहा, स्वामी प्रसाद दुबे समेत कई लोगो ने स्थानीय पार्षद को अवगत कराया जिससे बौखलाए गंगा सागर पिता लक्ष्मण सिंह जो बाणगंगा तिराहा थाना सोहागपुर अंतर्गत निवासी की भूमिका जमीनी खरीद-फरोख्त में मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के कई इलाकों में शत प्रतिशत विवादित ज़मीन पर अपना साम्राज्य स्थापित करने में सफल रहे इस मामले में लोगों ने आवाज उठाई और स्थानीय पार्षद प्रभात पांडेय ने वार्ड वासियों के साथ इस अन्याय का विरोध करने उतरे। हालांकि धमकाऊ, चमकाएं का दौर जारी है।
यह अनोखा मामला है जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की सड़क, नाली निकासी मार्ग पर रहवासियों के पुरजोर विरोध करने के बावजूद गंगा सागर नामक व्यक्ति द्वारा धन, बल के उपयोग से प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा है स्थानीय लोगों के मुताबिक रहवासियों के प्रस्तुत दस्तावेजों एवं शिकायतों के बाद भी प्रशासन नगरीय निकाय के रहवासियों की मूलभूत सुविधाओं में डाका डालने का काम बड़ी संख्या में देवर, मजदूरों के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा मानो सारे नियमों कानूनों को इस मामले में किसी मैनेजमेंट के तहत शिथिल कर दिया गया हो।
मामले पर तीन दिन से निरंतर निर्माण कार्य जारी है इससे वार्ड वासियों ने भूमाफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिसमें मांग की है जब तक नगरीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन आम सड़क पर अतिक्रमण मुक्त ना करेगा हम मतदान नहीं करेंगे। अतिक्रमण हटाओ, सड़क बचाओ का नारा है अब देखना यह है कि इस भूमाफिया के सड़क पर बाउंड्री वॉल खड़े करने से नाराज़ दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जायज़ मांग पर नगरीय एवं जिला प्रशासन करता कार्यवाही करता है या आगामी 28 नवंबर को मतदान के विरोध के आगे लाखों रुपए खर्च कर मतदाता जागरूकता अभियान की हवा निकालने में वार्ड वासियों की क्या भूमिका निभाते हैं।
राजस्व मामलों के जानकार सूत्रों के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव के अब कुछ दिन ही शेष है जिससे लगभग सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की व्यस्तता लाजिमी है इसका भरपूर लाभ जिले में सक्रिय भूमाफिया उठाने की फिराक में रहता है और ये भूमाफिया समस्त अवरोधशुदा कार्य को जबरिया करने की फिराक में रहता है हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनशीलता के कारण की जगह इनके मनसूबों पर पानी फेरा है और अपराधिक मामलों के तहत मामला दर्ज के साथ ज़मीन के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई हैं। इस मामले में भी कुछ इसी तरह की कार्यवाही की दरकार है।
मामले में प्रतिक्रिया-
आप लोग देखिए ये गंगा सागर हमारी सड़क बंद कर दिया अब हमारे पास इन्हें जमीन बेचने के अलावा कोई चारा नहीं होगा ऐसा सोची समझी रणनीति के तहत अवैध निर्माण हो रहा है। हमने प्रशासन को अवगत कराया है और भरोसा है कि मामले में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
स्थानीय निवासी
अतिक्रमणकारी की प्रतिक्रिया
हमारी पट्टे की जमीन है उसे लोग जबरन सड़क बना लिए। हम तो निर्माण करेंगे। फिर चाहे नगरपालिका की अनुमति बगैर ही क्यो न हो।
गंगा सागर
सोहागपुर, शहडोल
प्रशासनिक प्रतिक्रिया-
मामला हमारे संज्ञान में है सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निश्चित ही की जाएगी।
अमित तिवारी
सीएमओ
नगरपालिका शहडोल
अपने आसपास हो रही घटनाओं
को हमसे शेयर करें नाम गुप्त
रखा जाएगा।
आप अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप करें 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें