शहीद हुआ जिले का लाल सुशील कुमार
रविवार सुबह 09 बजे होगा अंतिम संस्कार
बेसुध जिला प्रशासन
मोहम्मद मुनीर
शहडोल बुलेटिन। जिले के धनपुरी से देश सेवा के लिए निकले जवान सुशील कुमार सिलचर, असम में 30 नवंबर को गुमशुदगी के बाद मृत अवस्था में पहाड़ी इलाके में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों की मानें तो आखिरी बार शहीद सुशील की पत्नी ने बात की और अचानक फोन कट गया था और तब से ही परिवार इस बात से परेशान थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी की वास्तविकता क्या है सुशील कुमार बार्डर रिजर्व फोर्स में देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। परिवार सहित समूचे इलाके में मातम छाया हुआ है। यह जिले का दूसरा मामला है जब इलाके में शहीद की अंतिम विदाई को शहर नम आंखों से विदाई देगा। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 09 अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रृद्धांजलि अर्पित करने अभी से लोगों का हुजूम धनपुरी के रेलवे कालोनी वार्ड नंबर 05 में उमड़ पड़ा है।
सुशील कुमार पिता कामता सिंह धनपुरी नगरपालिका वार्ड नं 05 के रहकर पढ़ाई की हैं इस परिवार में सुशील की तरह इनके 05 छोटे बड़े भाई देश सुरक्षा में अभी भी सिपाही है। कल सभी अपने भाई के अंतिम समय में एक साथ शामिल होंगे। सलाम इस मां के आंचल को जिसने देश सेवा को अपनी संतान समर्पित की है।

जिला प्रशासन ने अभी तक कोई खास इंतजाम अब तक नहीं किए। यह भी चिंताजनक है लगता है जिले की मुखिया कलेक्टर चुनावी दौरे के बाद थकान दूर कर रही है।
शहडोल बुलेटिन शहीद सुशील कुमार को नम आंखों श्रृद्धांजलि अर्पित करता है।
आप जुड़े रहिए शहडोल
जिले का अपना बुलेटिन से
हमसे समाचार साझा करें।
नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Email- muneer7786@gmail.com
Whatsapp -9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें