Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद सुशील कुमार को नम आंखों से विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


 शहीद सुशील कुमार सिंह, गृहग्राम रेलवे कालोनी धनपुरी



जिले का लाल शहीद, अंतिम विदाई को उमड़ा जनसैलाब

आज सुबह 09:30 बजे अंतिम संस्कार


शहडोल बुलेटिन। जिले के धनपुरी से देश सेवा के लिए निकले जवान सुशील कुमार  सिलचर, असम में 30 नवंबर को गुमशुदगी के बाद मृत अवस्था में पहाड़ी इलाके में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों की मानें तो आखिरी बार शहीद सुशील की पत्नी ने बात की और अचानक फोन कट गया था और तब से ही परिवार इस बात से परेशान थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी की वास्तविकता क्या है सुशील कुमार बार्डर रिजर्व फोर्स में देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। परिवार सहित समूचे इलाके में मातम छाया हुआ है। यह जिले का दूसरा मामला है जब इलाके में शहीद की अंतिम विदाई को शहर नम आंखों से विदाई देगा। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 09:30 अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रृद्धांजलि अर्पित करने अभी से लोगों का हुजूम धनपुरी के रेलवे कालोनी वार्ड नंबर 05 में उमड़ पड़ा है।

सुशील कुमार पिता सर्व. कामता सिंह की शिक्षा दिक्षा धनपुरी नगरपालिका वार्ड नं 05 के रहकर पूरी की हैं इस परिवार में बड़े भाई बृजेश है ब्रिजेंद्र, जितेंद्र की तरह सुशील के 05 छोटे बड़े भाई देश सुरक्षा में अभी भी सिपाही है। कल सभी अपने भाई के अंतिम समय में एक साथ शामिल होंगे। सलाम इस मां के आंचल को जिसने देश सेवा को अपनी संतान समर्पित की है।

जिला प्रशासन ने अब यहां खास इंतजाम किए हैं परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार ओपीएम बरगवां के सोन घाट 11 नंबर पर किया जाएगा। नगरपालिका धनपुरी की व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दे रही है यह देश सेवा का जज्बा हर युवाओं को प्रेरित करता है। कि देश सेवा में काश हमारे प्राण भी निकले।

शहडोल बुलेटिन टीम शहीद सुशील कुमार को नम आंखों श्रृद्धांजलि अर्पित करता है।  है


आप जुड़े रहिए शहडोल
जिले का अपना बुलेटिन से
हमसे समाचार साझा करें।
नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Email- muneer7786@gmail.com
Whatsapp -9575511705