![]() |
| प्रतिभा पर्व की समीक्षा कर अहम जानकारियों से अवगत कराते हुए। |
![]() |
| Add caption |
तैयारी: प्रतिभा पर्व मूल्याकंन प्रशिक्षण सम्पन्न
विश्लेषण के आधार पर बनेगा रिपोर्ट कार्ड
शहडोल बुलेटिन। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार कलेक्टर शहडोल एवं सीईओ जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य के मार्गदर्शन में प्रतिभा पर्व मुल्याकंन के संबंध में विस्तृत बिन्दुवार प्रशिक्षण दिया गया जिससे जिले के समस्त शास. प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति एवं बच्चों की शैक्षिक उपलबिध्यों की जानकारी प्राप्त कर प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक प्रयास किया जा सके। दिनांक 13,14 एवं 15 दिसम्बर 2018 को प्रतिभा पर्व अन्तर्गत समस्त शास. प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों का मूल्याकंन किया जावेगा। चयनित सेम्पल शालाओं में कक्षा 3,5 एवं 8 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के अनुरूप ओ.एम.आर. सीट आधारित मूल्याकंन होगा जिसे सेम्पल प्रतिभा पर्व कहा जावेगा। इस संबंध में डॉ. एम.के त्रिपाठी, जिला परियोजना समन्वयक द्वारा प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन के संबंध में उपस्थित अमले को प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि, प्रतिभा पर्व गतिविधि कलेण्डर, प्रतिभा पर्व की समय-सारणी, प्रतिभा पर्व से संबंधित गतिविधि सम्पादित करने संबंधी विस्तृत निर्देश बिन्दुवार बताया गया।
प्रतिभा पर्व में इस वर्ष जिन नये बिन्दुओं का समावेश किया गया है जैसे ओ.एम.आर. सीट आधारित मूल्याकंन, सेम्पल प्रतिभा पर्व (60 प्राथमिक एवं 60 माध्यमिक शाला) में अध्ययनरत कक्षा 3,5 एवं 8 के समस्त बच्चों का ओ.एम.आर. सीट आधारित मूल्याकंन कैसे किया जाय उस पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके साथ ही ओ.एम.आर. सीट स्केनिंग डाटा विश्लेषण के आधार पर लर्निग रिपोर्ट कार्ड तैयार कैसे किया जावेगा, इसकी भी जानकारी दी गई।
प्रतिभा पर्व मूल्याकंन में प्रश्न -पत्रों का स्वरूप, उत्तर पुस्तिकाओं, ओ.एम.आर. सीट का स्वरूप व रख-रखाव एवं सेम्पल शालाओं में सत्यापन अधिकारी कौन होगे तथा उनके अवधि के बारे में जानकारी दी गई। ओ.एम.आर. सीट में प्रविष्टियां भरने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही यू-डाइस डाटा के बारे में बिन्दुवार जानकारी देते तथा इसके संकलन की विधि एवं होने वाली विसंगतियों पर जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि डा. त्रिपाठी ने समस्त बीईओ एवं बीआरसी को 13 दिसम्बर तक समस्त विद्यालयों में स्थायी विद्युत कनेक्षन कराने हेतु आवेदन देने, रैम्प बनवाने, शौचालय (बालक-बालिकाओे के लिए पृथक-पृथक) निर्माण समय-सीमा में करने हेतु निर्देशित किया। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बीईओ, संकुल प्राचार्य एवं अन्य मानीटरकर्ताओं को आवंटित विद्यालयों की मानीटरिंग लक्ष्य के अनुरूप करने हेतु कहा गया। आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा जिले में होने वाली समीक्षा बैठक में उक्त बिन्दु की समीक्षा की जावेगी।
उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिले के डाइट अकादिमक फैकल्टी, जिला शिक्षा केन्द्र के समस्त एपीसी सकुंल प्राचार्य विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक बैठक में उपस्थित रहे।
______________________________
=========================
अपने आसपास हो रही घटनाओं
को शहडोल बुलेटिन से साझा कीजिए
नाम गोपनीय रखे जाने के लिए शहडोल
बुलेटिन सदैव प्रतिबद्ध हैं।
बुलेटिन सदैव प्रतिबद्ध हैं।
Email- muneer7786@gmail.com
Whatsapp- 9575511705


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें