OMG ..... नेशनल हाईवे टूटा तो यातायात होगा ठप्प
बड़ी अनहोनी की आशंका, वाहन चालक भयभीत
- राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक नीचे गहरी खाई
- एलएनटी कांस्ट्रकशन कंपनी का कारनामा
शहडोल बुलेटिन। जिले अंतर्गत एलएनटी कांस्ट्रकशन कंपनी जो रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट की सहयोगी कंपनियों की भूमिका मे कार्यरत हैं जिसके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। भारत सरकार की शहडोल वासियों को वर्षों बाद सुगम सड़कों पर फर्राटा भरते हुए वाहनों को देखा है अभी बने दिन इस सड़क को हुएं ही थे कि बड़े घरानों की कंपनी सड़कों की आवाजाही प्रभावित करने में आमादा है।
मैं इस मामले में टेक्निकल ग्राउंड पर कुछ नहीं बता सकता आप लालपुर रिलायंस सीबीएम के कार्यालय पहुंचे यहां वी. व्यंकटेश एलएनटी प्रोजेक्ट के चीफ है। वोही बता सकते हैं। आप प्लीज पहुंचिए वहां।
धीरेन्द्र सिंह
एलएनटी, प्रोजेक्ट
(रिलायंस सीडीएम की सहयोगी कंपनी)
>>>>>>>>
लालपुर स्थित कार्यालय पर जाने के बाद घंटों इंतजार कर रहे पत्रकारों से मिलने पहुंचे विजित झा (सीनियर जरनल मैनेजर) रिलायंस के पक्ष में तमाम निर्माण कार्य और कंपनी का प्रोपोगंडा का लंबा इतिहास बताते हुए वी. व्यंकटेश की जगह पर खुद ही बाइट दी जिसमें बताया कि वैध मंजूरी दी गई है एलएनटी जिसमें काम कर रही है।
मतलब साफ़ तौर पर एलएनटी प्रोजेक्ट के जिम्मेदारों का बचाव करते हुए मीडिया से दूरी बना कर कंपनी की गतिविधियों को संदिग्ध बता दिया।
गौरतलब हो कि शहडोल जिले में कार्यरत उपकरण कंपनी की लापरवाही की बदौलत बीते दिनों पूर्व कंपनी की बेल में बड़ा धमाका हुआ था गैस पाइपलाइन और बेल पर हुए इस धमाके से बड़ी अनहोनी होते होते टल गई, मगर अब देखना यह होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलएनटी प्रोजेक्ट आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था की क्या तैयार करता है। और करोड़ों रुपए की सड़क किनारे बनी खाई और सुरंग से होने वाले नुक़सान पर आमादा एलएनटी प्रोजेक्ट पर संबंधित विभागों के अधिकारी कब तक सुध लेते हैं।
>>>>>>
आगे पढ़े निजी कंपनी की अबूझ पहेली।
आप जुड़े रहिए शहडोल
जिले का अपना बुलेटिन से
हमसे समाचार साझा करें।
नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Email- muneer7786@gmail.com
Whatsapp -9575511705


