जिले में भाजपा को शिकस्त, कांग्रेस की दमदार वापसी
बिसाहू, सुनील और फुंदेलाल हुए विजयी
इसी तरह पुष्पराजगढ़ विधानसभा में कांग्रेस से फुंदेलाल मार्को 62352 मतों के भारी अंतर से भाजपा के नरेंद्र मरावी को हराया जिन्हें 40951 मतों से संतोष करना पड़ा वही भाजपा के बागी प्रत्याशी पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम ने भी भाजपा के 5157 वोट काटने में सफलता हासिल की तो वहीं इन सबके बीच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे कै 19579 मतों प्राप्त कर दोनों पार्टियों की नींद उड़ाई थी। कांग्रेस पार्टी ने यहां 21401 के भारी अंतर से भाजपा प्रत्याशी के हराया है।
वहीं हम बात करें संभाग की एकलौती सामान्य सीट कोतमा विधानसभा क्षेत्र की तो यहां भी कांग्रेस पार्टी के सुनील सराफ ने जीत का परचम लहराया है जिन्हें 48249 वोट का जनादेश मिला तो भाजपा के दिलीप जायसवाल निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में 36820 मतों को हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इसी तरह कोतमा विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रामखेलावन तिवारी 5766, तो कंम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी संतोष कुमार केवट 5044 मतों से उभर कर सामने आए। जिन्हे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता। यहां भी कांग्रेस पार्टी के सुनील सराफ ने भाजपा को 11429 से हराकर पछाड़ा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें