Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मानपुर, बांधवगढ़ में फिर लहराया भाजपा का परचम, मीना और शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस को हराया

मानपुर विनिंग कंडीडेट सुश्री मीना सिंह आयोग का प्रमाणपत्र के साथ।

सांसद पुत्र शिवनारायण सिंह, आयोग के प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए

मानपुर, बांधवगढ़ में फिर भाजपा का परचम
मीना और शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस को हराया


इलेक्शन डेस्क
उमरिया बुलेटिन। जिले में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुरुआत में थोड़ी दिक्कत मुश्किल से जनाधार की खबर आई तो शाम होते होते बांधवगढ़ के प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ज्ञान सिंह के पुत्र ने बाजी मारी है 59158 के मतों को प्राप्त किया साथ ही 3903 के अंतर से जीत हासिल की। निकटतम के रूप में यहां भी कांग्रेस पार्टी के ध्यानसिंह को 55255 वोट मिले। इस चुनाव में अन्य दलों के समीकरण ने दिग्गजों को मत दी गई यहां शीतल बैगा कांग्रेस पार्टी की टिकट ना मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 18663 का बड़ा अंतर खड़ा कर दिया। जिसका सीधा असर कांग्रेस पार्टी की हरा के रूप में सामने आया है। तो यही सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राममिलन बैगा ने  9854 वोट हासिल किया तो दूसरी ओर इलाके में बहुजन समाज पार्टी की धमक सुनाई है इस सीट से शिवप्रसाद कोल ने 6936 प्राप्त किया है।

इसी जिले की दूसरी विधानसभा मानपुर में भाजपा की सुश्री मीना सिंह को 82287 मतों का बड़ा जनाधार बटोरने में सफलता प्राप्त की। जिनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी की ज्ञानवती सिंह 63632 से संतोष करना पड़ा। वहीं टिकट ना मिलने पर नाराज़ रेखा कोल बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को 9243 मतों की मजबूती मिली। यहां भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवलाल टेकाम को 5291 का जनाधार से जनता के बीच उभर कर सामने आने में सफलता प्राप्त की।