OMG.. यहां भाजपा नेता की गुंडागर्दी चरम पर, ज़मीनी विवाद में मिल रही मारने की धमकी - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

OMG.. यहां भाजपा नेता की गुंडागर्दी चरम पर, ज़मीनी विवाद में मिल रही मारने की धमकी


         एसपी के दरबार में फरियादी की न्याय गुहार

   OMG.. यहां भाजपा नेता की गुंडागर्दी चरम पर

ज़मीनी विवाद में मिल रही मारने की धमकी 

संजीव कुमार गुप्ता
शहडोल बुलेटिन। जिले के खैरहा थानांतर्गत ज़मीनी मामले में भाापा नेता की जबरदस्त गुंडागर्दी सामने आई है जहां
फरियादी के साथ भरे समाज के बीच बदसलूकी की गई दरअसल मामला 25 दिसंबर का है जहां सुबह लगभग 11:00 बजे जगन्नाथ शर्मा नामक व्यक्ति अपने ट्रक से फरियादी अशोक गुप्ता के जमीन में जबरदस्ती गिट्टी गिरा रहा था जब फरियादी एवं उसके पुत्र ने विरोध किया तो जगन्नाथ शर्मा, रोहित शर्मा एवं शंभू शर्मा के अलावा वाहन चालक बाबू खान ने मिलकर जगन्नाथ गुप्ता के दोनों पुत्रों को फावड़ा से मारने लगे एवं हाथ पैर लात घुसो से जमकर पिटाई कर दी इसके अलावा मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी वहीं घटनास्थल पर भूमि स्वामी अशोक गुप्ता के आने के बाद जगन्नाथ शर्मा ने अशोक गुप्ता के साथ भी मारपीट कर मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी इतना ही नहीं इसके अलावा उक्त घटना क्रम की रिपोर्ट लिखवाने जब पीड़ित परिवार खैरहा थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की आपबीती बताया जिसके बाद थाने में बैठे एएसआई द्वारा बयान लिया गया लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिस तरह का बयान पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में दर्ज कराया है वह बयान एफ आई आर में नहीं लिखी गई है।

यह बात जब पीड़ित परिवार ने एएसआई तिवारी से कहा तो एएसआई तिवारी ने कहा कि ज्यादा बात करोगे तो पुलिस से दुश्मनी महंगी पड़ेगी। पीड़ित परिवार ने बताया कि जगन्नाथ शर्मा रेत एवं गिट्टी का व्यवसाय करता है एवं माफिया प्रवृत्ति का है जो खैरहा में ही रहता है पीड़ित परिवार ने उक्त घटना क्रम की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और न्याय की गुहार लगाई है।

जिले का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन समाचार, 
शिकायत, भ्रष्टाचार की जानकारी हमसे साझा करें, नाम गोपनीय रखा जायेगा।
व्हाटशाप-9575511705
Email-muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad