Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रिकार्ड बिक्री में टीव्हीएस ने रचा कीर्तिमान मनोज TVS नेशनल स्टार एवार्ड से पुरूस्कृत


रिकार्ड बिक्री में टीव्हीएस ने रचा कीर्तिमान
मनोज TVS नेशनल स्टार एवार्ड से पुरूस्कृत



संजीव कुमार गुप्ता
9425183379
शहडोल बुलेटिन। दोपहिया वाहनों की बिक्री में जिले में कंपनी ने इतिहास रचा है जानकारी के मुताबिक टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के द्वारा बंम्बई के प्रसिद्ध जे.डब्लू मिराट होटल में देश भर से आए कंपनी के मेन डीलरो का कान्फ्रेन्स आयोजित किया गया। कांन्फ्रेन्स में टीवीएस कंपनी के जिन मेन डीलरों ने नवरात्र एवं दीपावली त्यौहार में बेहतर कार्य करते हुए अच्छी बिक्री है ऐसे उत्कृष्ट चुनिंदा मेन डीलरों को कंपनी के ब्रान्ड एम्बसेडर  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा भव्य समारोह में नेशनल स्टार एवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

टीवीएस मोटर कंपनी के इस नेशनल कान्फ्रेन्स में कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शहडोल के संचालक राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता ने भी शिरकत की। टीवीएस के इस कान्फ्रेन्स में नवरात्र एवं दीपावली त्यौहार में रिकार्ड दुपहिया वाहन बिक्री करने पर पूरे मध्य प्रदेश से शहडोल के मेन डीलर मनोज टीवीएस को नेशनल स्टार एवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह एवार्ड कंपनी के ब्रान्ड एम्बेसडर व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने कंपनी के वाइस प्रेसीडेन्ट यू.बी. पाण्डेय के विशेष उपस्थिति में मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता को प्रदान किया। नेशनल स्टार एवार्ड को राजेश गुप्ता व मनोज गुप्ता के साथ उनका परिवार श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती आरती गुप्ता, अनन्या गुप्ता (मौली) व अक्षत गुप्ता ने ग्रहण किया। इस अवसर पर नेशनल सेल्स मैनेजर रविन्द्र चौहान व एरिया सेल्स मैनेजर अनुराग सिंह, केन्द्रराज जोशी व कंपनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल पुरूस्कार मिलने पर मनोज टीवीएस परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रफुल्लित है। ज्ञात होकि मनोज टीवीएस ने कंपनी के हर कसौटी पर खरा उतरते हुए सेल्स सर्विस एव फाइनेंस की टीम के साथ शोरूम के समस्त स्टाफ के बेहतर सहयोग व समन्वय के साथ कार्य कर अनेक पुरूस्कार हासिल कर चुके है जो शहडोल संभाग के लिए गौरव की बात है। मनोज टीवीएस को उक्त पुरूस्कार मिलने पर शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने सभी शुभचिंतको, परिवारजनो, रिश्तेदारो को बधाई दी है। उन्होने कहा कि शोरूम के सेल्स सर्विस स्पेयर पार्टस एव फाइनेंस विभाग के सहयोगियों ने अच्छा कार्य किया है। इसके अलावा कंपनी के अधिकारियों का मार्गदर्शन व मीडिया बंधुओ का परस्पर सहयोग से ही हमे यह पुरूस्कार हासिल हो सका है। उन्होने सभी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कंपनी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है।


जिले का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन आप हमें सीधे तौर पर
समाचार, शिकायत एवं भ्रष्टाचार की
जानकारी साझा कर सकते हैं।
नाम गोपनीय रखा जायेगा
व्हाटशाप करें 9575511705
Email-muneer7786@gmail.com