आनंद उत्सव: जिले में यहां छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
बुढ़ार बुलेटिन। विगत वर्षो की भांति वर्ष 2019 में भी बीते 19 जनवरी को मप्र शासन के आदेशानुसार जनपद पंचायत सोहगपुर के ग्राम पंचायत गोपालपुर के द्वारा स्थानीय माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आनंद उत्सव कार्यालय का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग कार्यक्रमो मेें सभी आयु वर्ग के पुरूष महिला छात्र-छात्राओं ने भाग लिये। जिसमें सर्वप्रथम दिनेश त्रिपाठी कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच प्रेम लाल कोल, उप सरपंच विद्या भूषण शुक्ला, रवि कांत त्रिपाठी, सचिव राम सरोज पटेल द्वारा सरस्वती माता के छाया चित्र का माल्यार्पण व दीप-प्रज्जवलन की और द्वारा आये हुये आगन्तुको कार्यक्रम की मन-भावन शुरूआत की गई।
जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरिकों की जिन्दगी में आनंद का संचार करता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष दिनांक 19 जनवरी को ‘’आनंद उत्सव’’ मनाया गया । आनंद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता है । आनंद उत्सव, ग्राम पंचायत गोपालपुर में आयोजित किया गया है । आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परम्परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेअर रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर तय कार्यक्रम किये गए है। आनंद उत्सव का आयोजन इस तरह से किया गया है कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों यथा- महिला-पुरूष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूषों, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये आनंद उत्सव के कार्यक्रमों में उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव जीवतता प्रदान की गई आनंद उत्सव का यह अनोखा कार्यक्रम लोगों के दिल में वर्षों तक रहेगा तथा ग्राम पंचायत गोपालपुर की शासकीय विद्यालय परिसर में ही आनंद उत्सव कार्यक्रम को भारी जनसमूह के बीच बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश त्रिपाठी ने की एवं कर्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्या भूषण शुक्ला ग्राम पंचायत गोपालपुर उपसरपंच रहे। तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आनंद उत्सव कार्यक्रम के बारे में उद्घ बोधन अध्यक्षता कर रहे दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि आनंद से ही ऐसा होता है कि हमारे छोटे छोटे बच्चे इस तरह के आनंद उत्सव के कार्यक्रम में भाग लेते तो आवश्य अनोखा प्रेरणा जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि कांत त्रिपाठी जी ने भी कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में आनंद उत्सव बहुत ही अच्छी पहल है जिससे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी सभी लोगों के बीच एकत्रित होने का मौका और आसन से मिलता है। आभार ग्राम पंचायत सचिव राम सरोज पटेल ने व्वक्त किये मंच का संचालन पंकज शर्मा ने की।
ये रहे उपस्थित:- विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती शांति शर्मा, वंदना महोबिया, अशोक दोहरे, कंचना गुप्ता, यशोदा पाव, राजेंद्र कचोले, सुनीता सिंह, दीपक मिश्रा, गोलू मिश्रा, और छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
शहडोल का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन आप हमें
सीधे तौर पर समाचार,
शिकायत एवं भ्रष्टाचार की
जानकारी साझा कर सकते हैं।
नाम गोपनीय रखे जाने के लिए प्रतिबद्ध।
व्हाटशाप करें 9575511705
Email-muneer7786@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें