OMG.... आसमां से अब बर्फिली बारिश
ठंडक बढ़ी मौसम में कहर बने बर्फ के गोले

मानपुर। एक्सक्लूसिव तस्वीरें वास्तविक चित्र साझा किया गया।
ऑडिटर डेस्क
उमरिया बुलेटिन। जिले भर में फैले ठंड और कोहरे के बीच इलाके में शीतलहर ने लोगों का हाल बिगाड़ा हुआ है। उपर से हट बाजार में गिरावट जारी है मकरसंक्रांति के बाद जनता को ठंड से निजात मिल जाएगी पूर्वानुमान लगाया जा रहा था। बावजूद इलाके में गुरुवार सुबह से ही ठंडक का प्रकोप जारी रहा और दोपहर जिले के मानपुर, इंदवार, चौराहा, चौरी, खेतौली के आसपास ग्रामीण अंचलों में झमाझम बारिश के साथ बर्फ के गोले भी तड़तड़ाहट के साथ गिरे लगभग 20 मिनट में उमरिया, ताला, मानपुर आदि शिमला, मनाली के जैसी खुबसूरती देखने को मिली। यहां इलाकों में 4-6 एम एम के बर्फ के गोले की बारिश हुई है लेकिन इस बीच शासन की धान खरीदी केन्द्रों पर असुरक्षित धान गीली पड़ गई जिसके बचाने के लिए केंंद्र न परिवाहन ठेेेकेदार लापरवाही बरतते दिखाई पड़े। जिससे अन्नदाता किसान की मेहनत पर एक बार फिर पानी फेरा गया।
इस ऋतु में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी रहती है जिले का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रख्यात है दूरदराज से आए हुए लोगों को यहां जंगल के राजा की एक झलक पाने के लिए बेताब देखा जा सकता है। गौरतलब हो कि इस बारिश के बाद बर्फिली की बारिश के कारण हवाओं में आज भारी गलन महसूस हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप मौसमी बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी और अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ी है।
जिला कलेक्टर से सुधिजनों ने मांग की है कि चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कुछ दिनों तक बढाई जाएं। ताकि ट्रेन, टैक्सी एवं रिक्शाचालक जो देर रात तक घर पहुंच सेवा प्रदान करते हैं उन्हें अलाव का सहारा मिले।
संभाग का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन आप भी
हमें समाचार, शिकायत, इवेंट्स
इस बुलेटिन पर साझा कर सकते हैं।
व्हाटशाप करें- 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें