Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

OMG....तो जिला अधिकारियों की वह पर यूरिया कालाबाजारी...?

OMG....तो जिला अधिकारियों की शह पर यूरिया कालाबाजारी...?

गरीब किसानों की जुबानी, कालाबाजारी की कहानी


उपसंचालक समेत जिला कलेक्टर ने काट ली


कार्यवाही से परहेज़ निजी स्वार्थ या राजनीति दबाव


शहडोल बुलेटिन। संभाग मुख्यालय बनने के साथ साथ अधिकारियों के कार्य प्रणाली में बदलाव निश्चित तौर पर देखा जा रहा है जिले की लोकप्रिय कलेक्टर ने अपनी पदस्थापना के साथ दूरदराज के इलाकों से लोगों की आई शिकायतों पर तवज्जो देना नए अंदाज़ में जूस, शर्बत पिलाकर शुरू किया। इस तरह मैडम ने तमाम मीडिया गलियारों से होकर अच्छी खासी सुर्खियां बटोरने में सफलता हासिल की।

वहीं दूसरी ओर इलाके के लोगों की शिकायतों पर सुनवाई आज तक लगभग जस के तस की मुद्रा में ही है। और फिर चुनाव में दो लाख बावन हज़ार लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का फर्जी आंकड़े ने भी जिले के मुखिया की किरकिरी कर डाली। इसी क्रम में जयसिंहनगर, ब्यौहारी इलाके में किसानों को यूरिया की कालाबाजारी के सामने नतमस्तक होने की बात सामने आई।
इस बात का पता लगने के बाद मीडिया के जिम्मेदारों ने मामले के तह तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए बकायदा जोखिम उठाते हुए समूचे इलाके में धनबल और रसूख के दम पर संचालित यूरिया की कालाबाजारी मामले में प्रमाणित