युवा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 12 जनवरी 2019

युवा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस


युवा मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस


लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा मोर्चा की शुरू तैयारी  ....

सवर्ण आरक्षण से उत्साहित जिले के युवा कार्यकर्ता


शहडोल बुलेटिन। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें सर्वप्रथम सुबह 11 बजे बाणगंगा उद्यान परिसर में विवेकानंद जी की मूर्ति को धोकर माल्यार्पण किया गया और युवाओं के आदर्श विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं को अपनाने की सीख दी गई,
उसके पश्चात "लेवल वन" में 12 बजे से युवा मोर्चा की जिला बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल के नेतृत्व में विस्तृत योजना बनी।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, विराट गर्ग,युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव के पहले होंगे कार्यक्रम
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा को 16 कार्यक्रम दिये गये हैं, जिसमें…
पहला कार्यक्रम नेशन विद नमो वॉलेंटियर नेटवर्क है, जो कि ऑन लाईन होगा व मिस्डकॉल एवं सोशल मीडिया के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। जिसके जिला प्रभारी संदीप खटिक एवं अंकित गुप्ता होंगे,

दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम युवा संसद का होगा, जो कि 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच विश्वविद्यालय स्तर पर संपन्न होगा, जिसके प्रभारी आदित्य पाण्डेय एवं आलोक मिश्रा होगा, युवा संसद के विभिन्न विषय होंगे।
कमल कप प्रतियोगिता

तीसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम कमल कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें शहडोल जिले के सभी 12 मण्डलों में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न होगी, उसके पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच संपन्न होगी, जिसमें विजेता टीम को नगद पुरस्कार दिया जायेगा। उसके पश्चात राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी, वहां चयनित होने पर 23 फरवरी को नेशनल टाउन हॉल में टीम को सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के प्रभारी अभिदीप सोनी एवं धर्मेंद्र सिंह मीनू व वैभव विक्रम सिंह होंगे।

चौथा कार्यक्रम कैम्पस एम्बेसडर नेटवर्क का होगा, जिसमें भाजपा की विचारधारा से प्रेरित छात्रों को कॉलेज स्तर पर कैम्पस एम्बेसडर बनाया जायेगा। इनका प्रमुख कार्य होगा कि पहली बार वोट देने वाले युवा वोटरों को प्रेरित करेंगे। जिसके प्रभारी दिव्य आहूजा एवं कृष्णानंद तिवारी होंगे।




यूथ आइकॉन का नेटवर्क
युमों के होने वाले कार्यक्रमों में पांचवा कार्यक्रम यूथ आइकॉन का नेटवर्क कार्यक्रम होगा, जिसके प्रभारी बृजेन्द्र पटेल और रिक्की विश्वकर्मा होंगे।
पहला वोट मोदी को
छठवां कार्यक्रम पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान का होगा, जिसमें युवाओं को संकल्प दिलायेंगे तथा संकल्प लेते हुए अपनी सेल्फी का समूह वीडियों को सोशल मीडिया में प्रसारित करेेंगे, जिसके प्रभारी विनय केवट एवं स्वप्निल गुप्ता होंगे।

सातवां ऑन लाइन प्रतियोगिता एवं अभियान का होगा, जिसके प्रभारी नरेन्द्र तिवारी एवं डॉ. राम प्रकाश तिवारी होंगे।

आठवां कार्यक्रम नेशन विद नमो लेखक सम्मेलन का होगा, जिसके प्रभारी शरद तिवारी एवं जितेन्द्र पाण्डेय होंगे।
नौवां कार्यक्रम विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का होगा, जो कि 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच संपन्न होगा, जिसके प्रभारी विनोद गुप्ता एवं आलोक मिश्रा होंगे।

होगा कमल युवा महोत्सव
दसवां कार्यक्रम कमल युवा महोत्सव का होगा, जिसमें भाषण कला, ललित कला, लोक गायक, कवि और मंडली प्रदर्शनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसके प्रभारी अभिदीप सोनी एवं राहुल सिंह गौतम होंगे,

अगला कार्यक्रम राज्य स्तरीय युवा टाउन हॉल का होगा, जिसके प्रभारी निलेश जैन एवं रविन्दर जायसवाल होंगे।

बारवां कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा टाउन हॉल का होगा, जिसके प्रभारी आदित्य पाण्डेय एवं राकेश कोल होंगे।

तेरहवां कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक का होगा, जिसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नुक्कड़ नाटक होंगे, जिसके प्रभारी नीलेश जैन एवं शक्ति शुक्ला होंगे।

निकलेगी महारैली
कमल संदेश मोटर सायकल महारैली पूरे देश में एक साथ हर विधानसभा स्तर पर निकलेगी, उसी तरह शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं में यह महारैली 2 मार्च को संपन्न होगी, जिसके प्रभारी वैभव विक्रम सिंह, बृजेन्द्र सिंह एवं भूपेन्द्र तिवारी होंगे।

पन्द्रहवां कार्यक्रम हर बूथ-दस यूथ युवा टोली के गठन का होगा, जिसके प्रभारी विनोद गुप्ता एवं आलोक मिश्रा होंगे,
सोलहवां कार्यक्रम मीडिया प्रेस सम्मेलन का होगा, जिसके प्रभारी विनय केवट एवं नरेंद्र तिवारी होंगे।

सवर्ण आरक्षण को लेकर फोढ़े पटाखे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सवर्णों के हित में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लाया गया, जो कि लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित हो चुका है, जिसको लेकर युवा मोर्चा ने गांधी चौक में पटाखे एवं मिठाई बांटकर इस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें भाजपा, महिला मोर्चा एवं युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस तरह से शहडोल जिले की युवा मोर्चा टीम ने अपने जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल की अगुवाई में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूँक दिया है! पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन जिलामहामंत्री सूर्यकांत निराला ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad