जिले में 06 को मुख्यमंत्री की आमसभा
शहडोल बुलेटिन । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 06 मार्च 2019 को शहडोल आएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का शहडोल में यह पहला दौरा है जिसे लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं पार्टीजनों ने कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी मुख्यमंत्री कमलनाथ के भ्रमण के मुताबिक मुख्यमंत्री 6 मार्च को सुबह 10.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.35 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे, वहां 10 मिनट ठहरने के पश्चात 11.45 बजे उमरिया से शहडोल के लिए प्रस्थान कर 12 बजे शहडोल जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहडोल शहर में आयोजित ऋण माफी कार्यक्रम, स्व सहायता समूह के कार्यक्रम एवं आजीविका मिशन से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 1.30 बजे शहडोल से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने समस्त पदाधिकारियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री की आमसभा को ऐतिहासिक सफल बनाने में सहयोग करे...
Coming Soon Local news
In SHAHDOL Bulletin
Whatsapp 9575511705
Email muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें