:अनदेखी : दर्जनो अतिथि, सरकारी तामझाम सांसद को किया दरकिनार जिला प्रशासन ने भुला दिया शहडोल सांसद ज्ञान सिंह - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

:अनदेखी : दर्जनो अतिथि, सरकारी तामझाम सांसद को किया दरकिनार जिला प्रशासन ने भुला दिया शहडोल सांसद ज्ञान सिंह

:अनदेखी : दर्जनो अतिथि, सरकारी तामझाम सांसद को किया दरकिनार
जिला प्रशासन ने भुला दिया शहडोल सांसद ज्ञान सिंह


सिटी डेस्कशहडोल बुलेटिन, जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरहा मे जनपद पंचायत सोहागपुर के तत्वावधान में गुरुवार 28 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह व निकाह सम्मेलन किया जा रहा है जिसकी तैयारी कर रहे आयोजक जिला प्रशासन के जिम्मेदार नुमांइदो ने जनप्रतिनिधि का बिल्कुल सही ध्यान रखते हुए आमंत्रण पत्र पर दर्जनो को जगह दी,  परंतु वही इसके विपरीत यदि संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह का नाम गायब कर दिया है हालाकि वास्तविकता इसकी सोहागपुर एसडीएम एवं जनपद पंचायत सोहागपुर सीईओ ही सही बता सकते है,  कि जहा पूर्व विधायको को आमंत्रण पत्र पर बराबर का दर्जा दिया तो सांसद खटका क्यो..?
गौरतलब होकि शहडोल जिला मुख्यालय अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर नाम आगमी चुनावी माहौल के लिए उतने ही आवश्यक है जितना कांग्रेस के लिए लेकिन एकाएक सांसद ज्ञान सिंह की अनदेखी करना समझ से परे है मानो बीजेपी ने चुनाव के पूर्व ही सांसद से संसदी वापस ले ली, जानकारो की माने जिस तरह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह सम्मेलन मे सांसद ज्ञान सिंह को दरकिनार किया गया बताया है कि बीजेपी का अगला उम्मीदवार कोई और है जिसके कारण ही प्रशासन के नुमांइदो ने वर्तमान सांसद से अभी से ही पल्ला झाड़ लिया,
        आमंत्रण पत्र के मुताबिक खंड स्तरीय अंत्योदय मेला गुरुवार 28 फरवरी को जनपद पंचायत सोहागपुर के झगरहा ग्राम पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह समारोह मे नरेंद्र मरावी अध्यक्ष जिला पंचायत शहडोल, श्रीमती मीरा कोल अध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर, जयसिंहनगर विधायक जयसिंहनगर मरावी,  जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, एवं भाजपा छोड कांग्रेस मे शामिल जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती प्रमीला सिंह, नगरपालिका परिषद शहडोल अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, समेत 04 सदस्य जिला योजना सीमित से लिए जिनमें आजाद बहादुर सिंह, श्रीमती पुनिया यादव,  श्रीमती गीता कोल, श्रीमती श्यामा बड़करे, जनपद पंचायत सोहागपुर उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा, नगरपालिका परिषद शहडोल उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,  नगरपालिका परिषद शहडोल नेता प्रतिपक्ष इश्हाक खान के नाम मुद्रित है जिसमे निवेदक बतौर एसडीएम सोहागपुर के नाम का उल्लेख है इन तमाम नाम के होते हुए हमारे वर्तमान सांसद को जिला प्रशासन ने भूला दिया, जो कही ना कही सत्ता बदलते ही नज़रिया में बदलाव की बात को चरितार्थ करने वाली बात उजागर हुई है जिसे जिले की जनता मे भारी रोष व्यप्त है. 

प्रशासनिक प्रतिक्रिया.. .
हमे आप एक घंटे बाद फोन करिएगा... 
रमेश सिंह,  एसडीएम 
सोहागपुर शहडोल 
.......
सांसद ने आमंत्रण पत्र पर नाम छपाने की अनुमति नहीं दी है इसलिए नाम नही है...
मुद्रिका पटेल,  सीईओ
जनपद पंचायत सोहागपुर शहडोल 

जनप्रतिनिधि प्रतिक्रिया..... 
कहा है विवाह मुझे प्रशासन के किसी अधिकारी ने नहीं सूचना दी,  और जब इस विवाह सम्मेलन की बात हुई नही तो सवाल ही नहीं की अनुमति दी या ली,  वैसे भी हम यही गृहग्राम मे शादी समारोह में है.... 
ज्ञान सिंह,  सांसद
शहडोल संसदीय क्षेत्र


Coming Soon... SHAHDOL local news 
In SHAHDOL BULLETIN 
whatsaap 9575511705
Email  muneer7786@gmail.com 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad