Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन कन्या छात्रावास भवन लोकार्पित

प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन कन्या छात्रावास भवन लोकार्पित



शहडोल बुलेटिन। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने आज शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जयसिंहनगर परिसर में लगभग 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जयसिंहनगर में नव निर्मित कन्या छात्रावास के लोकार्पण से क्षेत्र की छात्राओं को अध्ययन में सुविधा होगी।

इस दौरान लोकार्पण समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत शहडोल नरेन्द्र मरावी, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कुलपति शम्भूनाथ वि. वि. डाॅ. मुकेश तिवारी, उपाध्यक्ष नगरपालिका शहडोल कुलदीप निगम, पूर्व विधायक जयसिंहनगर श्रीमती प्रमिला सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत बुढ़ार ललन सिंह, कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

=≠≠=

संभाग का अपना बुलेटिन Coming Soon
समाचार , शिकायत एवं आपके
आसपास हो रहे अत्याचार,
भ्रष्टाचार हमसे साझा करे....
गोपनीयता के लिए टीम प्रतिबद्ध!
व्हाट्सएप करें - 9575511705
Email - muneer7786@gmail.com