Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

ऋण माफी योजना: आज अंतिम दिन करें आवेदन, 26 जनवरी को सूची का वाचन

ऋण माफी योजना: आज अंतिम दिन करें आवेदन, 26 जनवरी को सूची का वाचन


सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत 15 जनवरी 2019 से हरा, सफेद सूची पंचायत/नगर पंचायत में चस्पा करा दी गई है जिसके आधार पर कृषकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये जा रहें हैं ऐसे किसान जिनके नाम हरी एवं सफेद सूची में अंकित नही है उनके द्वारा गुलाबी आवेदन प्रस्तुत किये जा रहें हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे किसान जिन्होने सहकारी समितियों से या सहकारी बैंक से ऋण नही लेने पर या 31 मार्च 2018 के पूर्व ही चुकता जमा कर दिया गया है, प्रदर्शित सूची में उनके नाम अंकित हैं ऐसे किसान भी गुलाबी आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिनका पृथक से परीक्षण उपरांत तद्नुसार कार्यवाही की जावेगी। इस योजना के अंतर्गत जिन किसानों द्वारा हरा, सफेद एवं गुलाबी आवेदन पत्र जिसमें आधार कार्ड की छायाप्रति, ऋण खाता, पासबुक की छायाप्रति संलग्न कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाये आवेदन प्रस्तुत किये बिना ऋण माफी की पात्रता नही होगी। अतः किसान भाई शीघ्र ही ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में आवेदन फार्म जमा कर पावती रसीद अवश्य प्राप्त कर लेवें। निर्धारित अंतिम समय 05 फरवरी 2019 के पश्चात किसी भी तरह के आवेदन और न ही दावा आपत्ति स्वीकार किये जावेगे।


संभाग का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन। समाचार, 
शिकायत एवं आपके आसपास हो 
रहे भ्रष्टाचार की जानकारी साझा करें।
नाम गोपनीय रखा जायेगा।

व्हाटशाप करें 9575511705
ईमेल- muneer7786@gmail.com