Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि


श्रमजीवी पत्रकार संघ ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि 


शहडोल बुलेटिन। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में देश के 42 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई ने गांधी चौक में कैंडल मार्च निकाला तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मो अली एवं पत्रकार साथी संजीव प्रताप सिंह, विनय केवट, कृष्णा तिवारी, पुस्पेन्द्र दिवेदी, जमीलुररहमान, नरेश वर्मा, विनीत त्रिपाठी, मह्फ़ूज खान, आशीष सरकार, अनिल तिवारी, राहुल मिश्रा, सुनील जयासवाल, अजय शर्मा के साथ शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा उपस्थित रहे।