Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

आक्रोश: आतंकवाद मुर्दाबाद, जूते मारो....के लगे नारे, फूंका आतंकवादियों का पुतला

आक्रोश: आतंकवाद मुर्दाबाद, जूते मारो....के लगे नारे



हाफिज सईद, मसूद अजहर का पुतला फूंका

सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। जिले भर में पुलवामा कश्मीर में भारत की सुरक्षा पर तैनात सीआरपीएफ जवानो पर हमले पर आक्रोश है जिसके कारण लोग अपने अपने तरीके से विरोध दर्ज करा रहे है । इसी क्रम में  राष्ट्रीय सुन्नी युथ विंग (आतंकवाद विरोधी संगठन) ने कश्मीर पुलवामा मे  के काफिले पर हुए हमले के विरोध में आतंकी हाफिज सईद का पुतला फूंका ज्ञापन दिया। और देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि पेश की। सुन्नी युथ विंग (आतंकवाद विरोधी संगठन) के संभागीय अध्यक्ष नासिर रजा, और संभाग प्रभारी मोहम्मद सफीक रजा इफ्तेखारी,ने बताया कि राष्ट्रीय सुन्नी युथ विंग (आतंकवाद विरोधी संगठन) कश्मीर पुलवामा मे CRPF सैनिको के काफिले पर हुए हमले की कडी निंदा करते हुए शहर के गांधी चौक पर एकजुट होकर पोस्टर पर मुर्दाबाद लिखे को जलाया है साथ ही कैंडिल मार्च किया, और भारत सरकार से मांग की आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखया जाए।
सुन्नी यूथविंग आतंकवाद विरोधी संगठन के पदाधिकारियो मे
मोहम्मद समीर खान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद दानिस खान, मोहम्मद शाहिद , हैदर रजा, नियाज़ अहमद, मोहम्मद जाहिद, एवं संगठन के सभी सदस्य समेत भारी जन समूह भी इस विरोध पर आक्रोश जताने उपस्थिति रहे।