सहारा इंडिया परिवार की पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

सहारा इंडिया परिवार की पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि


सहारा इंडिया परिवार की पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि 


सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। विश्व का विशालतम एकल परिवार कहे जाने वाले सहारा इंडिया परिवार के शहडोल स्थित रीजनल कार्यालय में, पुलवामा की हृदय विदारक घटना जिसमें
राष्ट्र ने अपने अनेकों वीर जवानों की शहादत का भीषण कठोराघात सहा है, के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त रूप से रीजनल एवं सेक्टर कार्यालय के कार्यालयीन तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय प्रबुद्धजन एवं मीडिया के साथियों ने अपनी
उपस्थिति दी।
उपस्थित जनों के द्ववारा गल्लामंडी स्थित कार्यालय से
लेकर गाँधी चौक तक शांतिपूर्ण तरीके से कतारवद्ध होकर हाथों में बैनर, प्ले कार्ड लेकर कैंडल मार्च किया गया।
गाँधी चौक स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर
पुष्पमाला अर्पित करते हुये, प्रतिमा स्थल पर ही कैंडल स्थापित की गईं, पश्चात वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उक्त अवसर पर रीजनल प्रमुख नवीन श्रीवास्तव द्वारा शोक रंजित उदगार व्यक्त किये गये,कारगिल की घटना को  भी याद करते हुए, किस प्रकार से सहारा इंडिया परिवार ने 300 शहीद परिवारों की जिम्मेदारी लेते हुए कारपोरेट उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया गया था, जिसकी तात्कालिक प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई थी, स्मरण कराया गया।समस्त उपस्थित सहभागियों के प्रति आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

जल्दी ही संभाग का बुलेटिन
11 बजे प्रतिदिन
समाचार, सुझाव, शिकायत
साझा करे भ्रष्टाचार के खिलाफ
आपकी आवाज़ बनेगे हम।
व्हाट्सएप 9575511705
ईमेल muneer7786@gmail.com 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad