सोमवार उप्र. ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का शहडोल प्रवास - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

सोमवार उप्र. ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का शहडोल प्रवास



सोमवार स्वतंत्रदेव सिंह का शहडोल प्रवास
शहडोल संसदीय क्षेत्र की लेंगे बैठक


अनूपपुर बुलेटिन सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय प्रवास पर अमरकंटक / शहडोल आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह अमरकंटक एक्सप्रेस से 18 फरवरी की सुबह पेण्ड्रा से होकर अमरकंटक पहुंचेगे। यहाँ कुछ समय स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर वे सडक मार्ग से शहडोल पहुंचेगे। यहाँ वे शहडोल संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियो की बैठक लेगें। बैठक मे उनके साथ संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया, लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी, लोकसभा संयोजक अनिल गुप्ता ,शहडोल जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत छाबडा, उमरिया जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, अनूपपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम सभी महामंत्री,सभी प्रकोष्ठों के मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे। इसी दिन वे सडक मार्ग से कटनी के लिये प्रस्थान करेगें।

-----------------------@@@-----------------------------------
Coming Soon शहडोल बुलेटिन 
11am bulletin
Email - muneer7786@gmail.com
Whatsapp 9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad