Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

नवागत कलेक्टर ललित दाहिमा ने विकास कार्यो की समीक्षा की




हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे- कलेक्टर


नवागत कलेक्टर ललित दाहिमा ने विकास कार्यो की समीक्षा की 

शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर ललित दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ जरूरत मंद लोगों को दिलाना सुनिश्चित करे।  कलेक्टर ने आज कृषि विभाग उद्योग विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी योजनाओ के क्रियान्वयन की निरंतर मानीटरिंग करे। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जरूरत मंद और कमजोर गरीब और कमजोर तबके के लोगों को उनके लिए संचालित योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। कलेक्टर द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना की निरंतर मानीटरिंग की जाए तथा पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ने बैठक में कृषि विभाग के द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना की प्रगति की जानकारी दी गई। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस कृष्ण चैतन, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सतीश राय, अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर जी सी डेहरिया, श्रम पदाधिकारी श्रीमती संध्या सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रमेश सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें ।


Coming Soon.....  Local news 
SHAHDOL bulletin 
Whatsaap 9575511705
Email muneer7786@gmail.com