पोकलीन मशीन, 02 जेसीबी समेत 350 ट्राली रेत जब्त खनिज के अवैध भण्डारण एवं उत्खनन पर चला प्रशासन का डंडा.... - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 18 मार्च 2019

पोकलीन मशीन, 02 जेसीबी समेत 350 ट्राली रेत जब्त खनिज के अवैध भण्डारण एवं उत्खनन पर चला प्रशासन का डंडा....



पोकलीन मशीन, 02 जेसीबी समेत 350 ट्राली रेत जब्त
खनिज के अवैध भण्डारण एवं उत्खनन पर
चला प्रशासन का डंडा....





उमरिया बुलेटिन, जिले में अनुविभागीय अधिकारी मानपुर  अनुराग सिंह एवं खनिज तथा राजस्व विभाग के दल द्वारा गत दिवस खनिज के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर बडी कार्यवाही कर एक पोकलीन मशीन, दो जेसीबी तथा मौके पर भण्डारित 350 ट्राली रेत जप्त की गई । 
कलेक्टर उमरिया ने रेत के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के संबंध में जिले के राजस्व, पुलिस तथा खनिज विभाग के अधिकारियो को संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। गत दिवस मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुखदास में स्वीकृत रेत खदान  से बाहर एवं खदान में नदी के बीच में ही ट्राली उतार कर उत्खनन का कार्य किया जा रहा था। साथ ही खदान में नदी का प्रवाह भी बाधित करते हुए वाहनो के आने जाने के लिए मिट्टी की रोड का निर्माण पाया गया। जो खदान के स्वीकृत शर्तो के विपरीत है। जिस संबंध में प्रकरण तैयार कर कार्यवाही की जा रही है। 


सुखदास रेत खदान से लगे यूनाईटेड एग्रो टेक प्रो प्रा0 लिमिटेड के भण्डारण की जांच करने पर भी अनियमितताएं पाई गई। भण्डारण स्वीकृत क्षेत्र से बाहर किया गया था। स्वीकृत शर्तो के विपरीत भण्डारण के सीमा क्षेत्र में मुनारे नही पाये गये। भण्डारण सीमा क्षेत्र की फैसिंग नही कराई गई थी। साथ ही भण्डारण से रेत के क्रय विक्रय संबंधी कोई भी दस्तावेज प्राप्त नही हुए । 

जिसके कारण मौके पर भण्डारित 350 ट्राली रेत , एक पोकलिन मशीन एवं दो जेसीबी मशीन कके जप्ती की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार मानपुर, नायब तहसीलदार वृत्त ताला, राजस्व निरीक्षक वृत्त चिल्हारी, खनिज निरीक्षण शंकुतला खाका, खनिज सर्वेयर नरवद सिंह आर्मो, अमरपुर चौकी प्रभारी सुन्द्रेश सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला शामिल रहा। 
एसडीएम मानपुर ने स्पष्ट किया है कि रेत के अवैध भण्डारण, उत्खनन परिवहन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad