तटस्थ रहने वाले को देश माफ नहीं करेगा - अनिल सौमित्र
संसदीय क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर बुलेटिन, 2019 का आम चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिये एक कर्मयुद्ध है। जिसमें सभी वर्ग के लोगों को सक्रिय होकर सरकार बनाने के लिये कडी मेहनत करना होगा। यह चुनाव महज सरकार बनाने के लिये नहीं है। बल्कि आपको यह भी चुनना है कि आप नरेन्द्र मोदी जैसे ईमानदार, कर्मठ राष्ट्रवादी स्वयंसेवक को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं या मायावती, केजरीवाल, ममता, राहुल, अखिलेश यादव को। एक तरफ वे लोग हैं जो समरस भारत - मजबूत भारत के निर्माण मे लगे हैं तो दूसरी ओर उनका पिछला काला इतिहास है जो उनकी मंशा को स्पष्ट करता है। शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार कार्यशाला के प्रभारी भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकार अनिल सौमित्र, प्रदेश संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग, ने व्यक्त किये। उपरोक्त जानकारी देते हुए लोकसभा संचालन समिति के मीडिया सदस्य मनोज द्विवेदी ने बतलाया कि श्री सौमित्र ने दो टूक शब्दों मे चेताया कि विधानसभा वाली गलती का परिणाम पूरे देश के विकास को प्रभावित करने के रुप मे सामने आ सकता है। अनूपपुर, शहडोल, उमरिया से आए मीडिया प्रभारियों से उन्होंने कहा कि तटस्थ रहने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा।
संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल में मीडिया कार्यशाला में श्री सौमित्र के साथ शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत छाबडा, मीसाबंदी नरेन्द्र दुबे, चन्द्रेश द्विवेदी, राजेन्द्र त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, श्रवण तिवारी, संचिता सरवटे, शीतल पोद्दार, पवन अवस्थी, आकाश रजक के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति में कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन किया गया।
अतिशीघ्र संभाग की छोटी बडी सभी खबरो
का स्थानीय चैनल शहडोल बुलेटिन प्रारंभ.....
सुझाव, समस्या, शिकायत साझा करे
व्हाट्सएप 9575511705
ई मेल muneer7786@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें