जिले का गौरव: राकेश त्रिपाठी हुए बीसीसीआई पैनल एंपायर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में मिली बडी जिम्मेदारी
बुढार बुलेटिन। नगर के राकेश त्रिपाठी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे एक दिवसीय नागपुर मैच में कमेटी के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे श्री त्रिपाठी पूर्व में 08 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच एवं 03 टेस्ट मैच में सहयोगी के रूप में अंतरराष्ट्रीय उपायों के साथ अपनी भूमिका निभा चुके हैं । राकेश त्रिपाठी मध्य प्रदेश NTSN राज्य समन्वयक के रूप में विगत 3 वर्षों से है।
आप स्वर्गीय एमएलए त्रिपाठी एवं श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी के पुत्र हैं साथ ही डीपीसी मदन त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ राजेश त्रिपाठी के अनुज हैं। राकेश त्रिपाठी के चयन होने पर कैलाश विश्वनानी, बलमीत सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह बग्गा, अनिल सोनी, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, जुगल किशोर मिश्रा, पंकज शर्मा, भूपेंद्र सिंह और इष्ट मित्रों में हर्ष व्याप्त है।
Coming Soon Local news
In SHAHDOL BULLETIN
whatsaap 9575511705
Email muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें