कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लायेगी मध्यप्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री
![]() |
| शहडोल, मुख्यमंत्री कमलनाथ सभा को संबोधित करते हुए... |
![]() |
| प्रमाण पत्र सौपते कमलनाथ, प्रभारी मंत्री कलेक्टर शहडोल |
![]() |
| शहडोल , बाणगंगा मैदान में खचाखच भीड़ पहुँची सीएम को सुनने |
![]() |
| जय किसान फसल कर्ज माफी प्रमाण पत्र सौपते हुए सीएम, प्रभारी मंत्री एवं शहडोल कलेक्टर |
युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ नही होने देंगे..!!
शहडोल बुलेटिन। किसान फसल ऋण माफी योजना एवं किसान सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम मे पहुंचे भारी संख्या में किसानों ने विराटनगरी के बाणगंगा मेला मैदान में खचाखच भीड़ के बीच आकर नए मुख्यमंत्री को देखा और सुना, यहा जिले में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की दूरदराज से आए ग्रामीणो प्रसंशा की, मुख्यमंत्री ने किसान फसल ऋण माफी योजना एवं किसान सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम मे संबोधन मे कहा कि कृषि क्षेत्र में बड़ी चुनौतियां हैं। प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत् लोग कृषि पर आधारित है। उन्होनें कहा कि कृषि क्षेत्र की हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुये मध्यप्रदेश के किसानों की समस्याओं का निराकरण कर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाई जायेगी। उन्होनें कहा है कि मेरी सरकार ने शपथ लेने के तत्काल बाद किसानों की कर्ज माफी का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में लगभग 50 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिये किसानों को पानी, बिजली एवं अन्य सुविधायें भी मुहैया कराई जायेगी।
युवाओ का भविष्य संवारना हैं - सीएम
मुख्यमंत्री कमलनाथ आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित किसान फसल ऋण माफी योजना एवं किसान सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार घोषणा और विज्ञापन की सरकार नहीं है, हमने जो वचन दिया था उस वचन को पूरा करने के प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगें, युवाओं को प्रशिक्षण देकर समुचित रोजगार के अवसर मुहैया कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही है, इसके लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।
70 दिनों में एेतिहासिक निर्णय -प्रभारी मंत्री
समारोह को सम्बोधित करते हुये मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने अपने लगभग 70 दिवसों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। इसका लाभ प्रदेश के नागरिकों को होगा। उन्होनें कहा कि शहडोल संभाग आदिवासी बाहुल्य संभाग है, संभाग में बड़ी संख्या में बैगा आदिवासी परिवार निवास करते हैं। उन्होनें कहा कि बैगा आदिवासी परिवार को दिये जाने वाले 1000 रूपये की राशि में बढ़ोत्तरी कर अब उसे 1500 रूपये कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वनवासी भाईयों को उनकी भूमि से कोई बेदखल नहीं करेगा। मध्यप्रदेश में पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवायें व षिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को और अधिक कारगर बनाया जायेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री का संबोधन....
समारोह को सम्बोधित करते हुये मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेने के एक घण्टे बाद ही किसानों को कर्ज माफ कर दिया है, वहीं मध्यप्रदेश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं की बोनस राशि को 160 रूपये कर दिया है, वहीं तेंदूपत्ता लाभांश अब 2500 रूपये कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश के किसानों का मिलेगा।
अनूपपुर विधायक का संबोधन.. .
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि शहडोल संभाग आदिवासी बाहुल्य संभाग है। उन्होनें कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो वचन दिया था, उसे पूरा किया है। मध्यप्रदेश के लगभग 50 लाख किसानों का मध्यप्रदेश सरकार ने कर्जा माफ किया जा रहा है
पुष्पराजगढ़ विधायक का संबोधन....
इस भव्य समारोह को सम्बोधित करते हुये विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना की राषि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है। उन्होनें कहा कि अब आदिवासी परिवार अपनी परम्परा के अनुरूप घर में विवाह करने पर भी ऐसे परिवारों को 51 हजार रूपये राषि देेने का सरकार ने प्रावधान किया है।
कोतमा विधायक का संबोधन.....
समारोह को सम्बोधित करते हुये कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के कर्जा माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा और प्रदेश में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।
कलेक्टर शहडोल का संबोधन.....
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कलेक्टर शहडोल ललित दाहिमा ने कहा कि शहडोल जिले में 29986 किसानों का लगभग 33 करोड़ 14 लाख रूपये राशि का ऋण माफ कर दिया गया है। शेष किसानों के ऋण माफी की कार्यवाही निरन्तर जारी है। उन्होनें बताया कि ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरण के लिये तहसील स्तर पर समारोह आयोजित किये गये तथा किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र एवं सम्मान पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम को जिला योजना समिति के सदस्य आजाद बहादुर सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र एवं किसान सम्मान पत्र भी वितरित किये।
इस समारोह में प्रदेश के आबकारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर, अध्यक्ष जिला पंचायत शहडोल नरेन्द्र मरावी, अध्यक्ष जिला पंचायत उमरिया सुश्री ज्ञानवती सिंह, विधायक शहपुरा भूपेन्द्र सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग जे.के. जैन, पुलिस महानिरीक्षक एस.पी. सिंह, मुख्य वन संरक्षक ए.के. जोशी, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार सौरभ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, पूर्व विधायक रामपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Coming Soon Local news
SHAHDOL BULLETIN
whatsaap 9575511705
Email - muneer7786@gmail.com




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें