मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिये देश तैयार - स्वतंत्र देव सिंह 03 विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे उमडी भीड - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिये देश तैयार - स्वतंत्र देव सिंह 03 विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे उमडी भीड

मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिये देश तैयार - स्वतंत्र देव सिंह


  • 03 विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे उमडी भीड


अनूपपुर  बुलेटिन, विगत पांच वर्षों मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक रुप से भारत को मजबूत देशों की कतार मे ला खडा किया है। सर्वाधिक ईमानदार, कर्मठ, समर्पित जन नेताओं मे शुमार श्री मोदी को कोई चोर बोलता है, कीचड उछालता है तो क्या पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता चुप बैठ जाएगा ? देश की करोडों जनता ने उनका यह आचरण देखा है, जिसका जवाब २३ मई को मिलेगा।

पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओ  ने नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। अनूपपुर ,कोतमा, पुष्पराजगढ मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उ प्र सरकार के परिवहन,उर्जा मंत्री, म प्र के प्रभारी श्री स्वतंत्र देव सिंह ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया, लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी, संयोजक अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, ओमप्रकाश द्विवेदी, लोकसभा संचालन समिति मीडिया सदस्य मनोज द्विवेदी, रामदास पुरी, विधानसभा प्रभारी राम अवध सिंह, उमेश पटेल के साथ सैकडो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पार् में जिसे टिकट मिलता है, जिसे नहीं मिलता है दोनो का महत्व  है। हर व्यक्ति, कार्यकर्ता मंत्री, सांसद नहीं बनता । लेकिन अपनी मेहनत से बनाता जरुर है। कार्यकर्ता किसी नेता का चेला नही, पार्टी का भविष्य है।उसके सुख दुख का हमें साथी बनना चाहिये।

श्री सिंह ने यूपीए के दस साल के शासन काल पर कडा प्रहार करते हुए कहा कि सोनिया के दस साल के शासनकाल मे  कहा गया कि भगवान राम मिथक हैं, हिन्दू आतंकवादी है, शंकराचार्य को जेल मे डाला गया। वो हमारे प्रधानमंत्री को चोर बोलते रहें, कार्यकर्ता घर में बैठा रहे ? हमारे प्रधानमंत्री के  परिवार का एक भी सदस्य बंगले में नहीं रहा, गाड़ियों में नही घूमा, सादगी - मेहनत- ईमानदारी की मिसाल है।
उन्होंने अपने शासनकाल मे विश्व मे भारत को मजबूती से स्थापित किया, नक्सलवादियों, आतंकवादियो को खत्म करने का अभियान चलाया, जम्मू कश्मीर मे अलगाववादी पनाह मांग रहे हों, ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री को वो चोर बोलेगा तो हमारा कार्यकर्ता बूथ पर जवाब देगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि आप सभी घर से निकलें। आप स्वयं हनुमान रुपी कार्यकर्ता -पार्टी की शक्ति है। मोदी जी, अपने प्रधानमंत्री, |ड~अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा रखें। डा हेडगेवार का सपना पूरा होगा। गरीबों का शोषण करने वालों, देश तोडने वालों ,निहायत झूठों , देश को लूटने वाली संस्कृति समाप्ति की ओर है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रोतेल, ब्रजेश गॊतम, लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह ने संबोधित किया। मंच का संचालन राम अवध सिंह ने किया।
इस अवसर पर राहुल पाण्डेय, उमेश मिश्रा, अशोक लाल, लालबहादुर जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, ब्रजेन्द्र पंत, जितेन्द्र सोनी, सुनील गॊतम, चन्द्रिका द्विवेदी,  अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रभात मिश्रा, शिवरतन वर्मा, मनोज दुबे के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


जल्दी ही संभाग का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन live
समाचार , शिकायत,  इवेंट, कवरेज
इत्यादि के लिए व्हाट्सएप करें.. .
9575511705
ईमेल  - shahdolbulletin@gmail.com
Editor email - muneer7786@gmail.com 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad