शलभ भदौरिया पुन: बने प्रदेश अध्यक्ष
म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य बांधवगढ़ अधिवेशन (2019) सम्पन्न
मनोज द्विवेदी जी की कलम़ से...
बांधवगढ / उमरिया / अनूपपुर बुलेटिन, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 21 वे महाधिवेशन का आयोजन 31 मार्च से 1 अप्रैल तक बांधवगढ़, उमरिया में संपन्न हुआ। जिसमे हुए निर्वाचन मे प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । उनके नाम का प्रस्ताव शरद जोशी, उपेन्द्र गॊतम ने किया जबकि उसका समर्थन विनय अग्रवाल, मनोज द्विवेदी के साथ अन्य लोगों ने किया। उनके समक्ष किसी ने भी नामांकन फार्म नही भरा।
तदोपरान्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव ने श्री भदौरिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसके पूर्व राजेश बादल, विनय अग्रवाल, मनोज द्विवेदी, सुश्री रेखा नामदेव, अजीत मिश्रा, अमित द्विवेदी, राजकुमार दुबे, राजेन्द्र मिश्रा के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, पत्रकारों ने म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ को मजबूत बनाने मे श्री भदौरिया के समर्पण को ध्यान मे रखते हुए उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए पुन: अध्यक्ष पद स्वीकार करने की अपील की।
निर्वाचन पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों ने श्री भदोरिया को फूलमालाओं से लाद दिया। देश के जानेमाने पत्रकार चिंतक राजेश बादल ने पद की शपथ दिलवाई। साथी श्री भदौरिया का आज जन्म दिन होने से उनका जन्म दिन भी साथियों व उनके परिजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग बारह सॊ प्रतिनिधि शामिल हुए।
उल्लेखनीय श्री भदोरिया दसवी बार संगठन के मुखिया की कमान संभाल रहे हैं। वे पहली बार रायपुर में भारी कशमकश के बीच निर्वाचित हूए थे तब से लगातार पत्रकारों की इस ट्रेड यूनियन का नेतृत्व कर रहै है। श्री भदोरिया ने इस अवसर पर कहा कि वे साथियों से चर्चा के बाद वे अपनी टीम की घोषणा करेंगे।फिलहाल उन्होंने भोपाल के पत्रकार साथी सुनील त्रिपाठी को महामंत्री तथा शिशु पाल सिह तोमर भोपाल को पुनःकोषाध्यक्ष बनाया है।
बांधवगढ़ आयोजन को सफल बनाने मे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो अली, शहडोल संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, राजे मिश्रा, मेंहदी हसन, अजय शुक्ला, उमरिया जिलाध्यक्ष बाबा पाठक, शहडोल जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा, रामसजीवन उपाध्यक्ष, बजरंग सोनी, रामस्वयंबर शर्मा की टीम का विशेष योगदान रहा है। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से सम्मानित किया।
शहडोल बुलेटिन टीम की ओर से चंद लाइन दद्दा जी को समर्पित जिन्हे प्रदेश के कलमकार अपना रहनुमा, मददगार मानते हैं जो हर मुश्किल मे प्रदेश के तमाम जिलों के पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं....
भीड़ का हिस्सा नहीं
पर भीड़ मे भागता हूं,
लोगों की फितरत भीड़
बने लोगों से जानता हूं,
बुझाने की कोशिश होती है
जब भी सच कहता हूं,
पर मैं वो दिया हूं जो
तूफान मे भी जलता रहता हूं।
...जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ..!!
जल्दी ही आप संभाग के 04 रेंज
की हर छोटी बड़ी खबर शहडोल बुलेटिन पर..
आपके मोबाइल फोन पर एवं अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर..
समाचार, शिकायत, इंवेट,
इत्यादि साझा करे हमारे व्हाट्सएप
नंबर 9575511705 पर
या ईमेल करें shahdolbulletin@gmail.com
Editor - muneer7786@gmail.com
Let's Read SHAHDOL BULLETIN


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें