21 को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पसान की जनसभा मे संबोधन - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

21 को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पसान की जनसभा मे संबोधन

21 को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पसान की जनसभा मे संबोधन


हिमांद्री के पक्ष में मतदान के लिए करेगे अपील


शहडोल भास्कर,  केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह 21 को अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पसान मे 12ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रत्यासी हिमाद्री सिंह के पक्ष मे विशाल जनसभा को 
संबोधित करेगे। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अनूपपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शहडोल लोकसभा प्रभारी लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी एवं लोकसभा संयोजक अनिल गुप्ता द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होने संबंधित विधानसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, एवं जिला संगठन के साथ प्रथम-प्रथक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये भारतीय जनता पार्टी शहडोल 
संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी चन्द्रेश द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से विशेष विमान द्वारा 11ः00 बजे जबलपुर पहुचेगे, 11ः15 बजे जबलपुर से अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पसान के लिये प्रस्थान करेगे। 12ः00 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री पसान पहुचेगे और वहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी श्रीमती हिमाद्री सिंह के पक्ष मे विशाल जनसभा को संबोधित करेगे। 
इस अवसर पर अनूपपुर जिले के पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी , सेक्टर प्रभारी सहित विधानसभा क्षेत्र की जनता उपस्थित रहेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad