आदेश: सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
करें-कमिश्नर
मतदान दिवस को संचार व्यवस्था बेहतर से बेहतर
सुनिश्चित कराएं
शहडोल बुलेटिन, कमिश्नर शहडोल संभाग शोभित जैन ने शहडोल संभाग के सभी मतदान केंद्रों में मतदान दिवस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि मतदाता स्वतंत्र और भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वन्नरेबल मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग शोभित जैन आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल में आयोजित निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दिवस को शहडोल संभाग के सभी मतदान केंद्रों में बेहतर से बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने कहा कि मतदान दिवस को संचार व्यवस्था बाधित ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
बैठक में कमिशर ने सभी मतदान केन्द्रो में दिव्यांग मतदाताओ, गर्भवती महिला मतदाताओं और 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो को मतदान केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओ, गर्भवती महिला मतदाताओ और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओ को निर्वाचन शहडोल एस.कृष्ण चैतन्य, शहडोल दिशा-निर्देशो के अनुरूप सुविधाएॅ मुहैया कराना सुनिश्चित करें।
कमिश्रर ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं प्राईवेट वाहनो के वाहन चालको को मतदान करने की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री जैन ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कोई शासकीय अधिकारी, कर्मचारी प्राईवेट वाहनो के वाहन चालक मतदान करने की सुविधा से वंचित नही रहना चाहिए, इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कराएॅ। कमिश्रर ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रो में मतदान दिवस को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, मतदान केन्द्र में अच्छी बैठक व्यवस्था हो तथा शौचालय, रैम्प, छाया की समुचित प्रकाश व्यवस्था हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि दिव्यांग मतदाताओं एवं श्रवण बाधित मतदाताओ को मतदान केन्द्रो में जो सुविधाएॅ मुहैया कराना है इन सुविधाओ के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियां को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी मुहैया कराएॅ।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज एस.पी. सिंह ने बताया कि शहडोल पुलिस रेंज में लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत् रखते हुए अपराधिक तत्वों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। उन्होने कहा कि वन्नरेबल मतदान केन्द्रो को चिन्हित किया गया है। ऐसे मतदान केन्द्रो की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होने कहा कि वन्नरेबल मतदान केन्द्रो में मतदान दिवस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेगें। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री रंजन कुमार ने कहा कि मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी मतदाताओ तक पंहॅुच बनाये तथा उन्हें बताये कि 29 अप्रैल 2019 को शहडोल संभाग में मतदान है, मतदाता मतदान के लिए आवश्यक जायें। उन्होने कहा कि मतदान दिवस 29 अप्रैल 2019 को है। इस स्थिति को निरंतर प्रचारित करने की आवश्यकता है।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल ललित कुमार दाहिमा ने बताया कि शहडोल जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्राथमिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओ, गर्भवती महिला मतदाताओ एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के लिए सभी मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आदेश निर्देश के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
बैठक में कमिशर द्वारा लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत् रखते हुए एस.एस.टी, एफ.एस.टी. सहित सभी निगरानी टीमो द्वारा की जा रही कार्यवाहियो की भी समीक्षा की गई तथा निर्देषित किया गया कि उक्त सभी टीमे सजगता के साथ कार्यवाही करें। बैठक में व्यय प्रेक्षक शहडोल संसदीय क्षेत्र जी.धर्मराज, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज पी.एस. उईके, कलेक्टर एवं जिला अधिकारी अनूपपूर चंद्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचि सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार सौरभ, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जे.एस. राजपूत, पुलिस अधीक्षक उमरिया सचिन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल एस.कृष्ण चैतन्य, शहडोल संभाग के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोड़ल अधिकारी उपस्थित थे।
Coming Soon
SHAHDOL BULLETIN
LOCAL NEWS
any inquiries about it
Email - muneer7786@gmail.com
shahdolbulletin@gmail.com
Whatsapp - 9575511705
Phone - 9425111809
For Advertise - 9009908786

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें