Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

इलेक्शन-इलेक्शन: अब चुनाव संचालन समिति ने संभाला मोर्चा सुदामा, हीरा, नरेन्द्र सहित 78 सदस्यीय टीम का हिस्सा

इलेक्शन-इलेक्शन:  अब चुनाव संचालन समिति ने संभाला मोर्चा
सुदामा, हीरा, नरेन्द्र सहित 78 सदस्यीय टीम का हिस्सा 



शहडोल बुलेटिन, भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 के तहत लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के मार्गदर्शन मे लोकसभा अन्तर्गत सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों मे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर उतारने के साथ अब 78 सदस्यीय चुनाव संचालन/ प्रबंध समिति का गठन किया है। चुनाव संचालन/ प्रबंध समिति में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बडवारा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। मीडिया सदस्य मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव संचालन / प्रबंध समिति में लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी, संयोजक अनिल गुप्ता, सह संयोजक मिथिलेश पयासी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, सांसद ग्यान सिंह, रामदास पुरी, नरेन्द्र मरावी, सुदामा सिंह, हीरा सिंह श्याम के साथ सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका, जनपद अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री तथा वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।