इस्तीफा : जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने छोड़ी भाजपा...
बगावत : एक सैकड़ा भाजपाई का मोह हुआ भंग, सीएम की सभा में कांग्रेस की सदस्यता की तैयारी
इलेक्शन डेस्क
शहडोल बुलेटिन, जैसे तैसे भाजपा शहडोल लोकसभा सीट के बीते दिनों के अंतर्कलह से जूझती हुई चुनावी माहौल बनाने के लिए जनता के दरबार में लोगों से भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर बटन दबाने की गुज़ारिश करने हर विधानसभा क्षेत्र में दस्तक दे मोदी सरकार योजनाए बताते हुए स्थानीय मुद्दे, पार्टी की टिकट पर आयातित प्रत्याशी पर शिकवा, शिकायत वाला बडा डैमेज कंट्रोल कर पूरा ध्यान संसदीय क्षेत्र की सीट गवाना ना पड़े भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोकी है परंतु चुनाव के मात्र 12 दिन बचे हैं और इधर भाजपा की जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी भाजपा सदस्यता से इस्तीफा देकर तमाम भारतीय जनता पार्टी के दायित्व छोड़ कर साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी का संसदीय क्षेत्र शहडोल की सीट डूबती नैय्या मे सवार है जिन्हें एहसास हो रहा है वो भाजपा कि डूबती नांव से छलांग लगा कर सेफसाइड तलाश रहे हैं सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्ञान सिंह के बग़ावती सुर को हवा भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियो ने ही दिया था परंतु मोदी फैक्टर की बदौलत लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति इस बार भारी पड़ने वाली है इस इस्तीफा वाली खबर से राजनीति में भाजपा की हडकंप मचा हैं, और मान मुनौव्वल का दौर शुरू हो गया.
हालांकि जिम्मेदार पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों की अनदेखी करना भाजपा शीर्ष नेताओ को भारी पड़ गया है जिसकी बानगी लोकसभा चुनाव में दिखा रही हैं पुष्ट खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ 17 अप्रैल बुधवार ब्यौहारी मे सीधी लोकसभा प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के लिए वोट मांगेगे इस दौरान चुनावी सभा मे लगभग एक सैकड़ा भाजपा नेता कांग्रेस मे शामिल होने की ख़बर है जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी प्रमुख रूप से शामिल होगी. पूर्णिमा तिवारी भाजपा की सक्रिय भूमिका निभाने वाली कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के तमाम छोटे बडे कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज करती हुई देखी गई यह अनदेखी ही संभवतः भाजपा के शीर्ष नेताओ को भारी पड़ गई,
पूर्णिमा तिवारी जिला पंचायत शहडोल की उपाध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा हैं और राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज संघ की प्रदेश संगठन मंत्री (महिला) जैसे अहम पदो पर अपने दायित्वों का निर्वाहन करते रही है और कहीं ना कही भाजपा मे इस महिला नेत्री की अनदेखी हुई गौरतलब होकि कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा की पूर्व महिला विधायक, वर्तमान कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने भारतीय जनता पार्टी मे महिला नेत्रियो को तरजी़ह नही देने से नाराज होकर ही कांग्रेस का दामन थामा था जो भाजपा शहडोल के स्थानीय संगठन की आज तक ऑखो की किरकिरी बनी हुई है. शहडोल जो भाजपा का गढ़ माना जा रहा था अब कुछ पदाधिकारियो की लापरवाही, तानाशाही के चलते संसदीय सीट खोने की कगार पर है यद्यपि प्रदेश संगठन शहडोल संसदीय सीट हाराने की तैयारी करने पर आमादा विशेषाधिकार जमाए लोगों को यूँ ही तरजी़ह देती रहेगी तो दिन अब करीब है डैमेज कंट्रोल कराना नामुमकिन हो सकता है.
प्रतिक्रिया.....
मेरी अभी अापके फोन से पहले ही पूर्णिमा तिवारी जी से बात हुई है वो पार्टी में ही रहेगी, ऐसा मुझे विश्वास हैं.
धुआँ जो कुछ घरों से उठ रहा है
न पूरे शहर पर छाए तो कहना.....
- जल्दी ही संभाग का अपना बुलेटिन शहडोल बुलेटिन लाइव
- किसी भी समाचार, समस्या, शिकायत साझा व्हाट्सएप करे
- 9575511705,
- muneer7786@gmail
- shahdolbulletin@gmail.com
- For Advertise 9425111809






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें