Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

विशाल रैली के साथ हिमांद्री ने भरा नामांकन हिमाद्री आपकी बहू- बेटी, विजयी बनाएं - नरेन्द्र तोमर

विशाल रैली के साथ हिमांद्री ने भरा नामांकन

हिमाद्री आपकी बहू- बेटी, विजयी बनाएं - नरेन्द्र तोमर 



अनूपपुर बुलेटिन, हिमाद्री सिंह कांग्रेस परिवार की बेटी तथा भाजपा परिवार की बहू है। इसलिये दोनों दलों के लोगों का दायित्व है कि वह अपनी लाडली बेटी - बहू को विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें। अनूपपुर मे लोकसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की  विशाल सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उपरोक्त विचार  व्यक्त  किये। भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के नामांकन अवसर पर राज्यसभा सांसद अजयप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, लोकसभा प्रभारी गिरीश द्विवेदी, संयोजक अनिल गुप्ता, सह संयोजक मिथिलेश पयासी, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, इंद्रजीत छाबडा, मनीष सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, मीना सिंह,  मनीषा सिंह, शिवनारायण सिंह,  पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता, मोती कश्यप, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, विजय जोशी, जिलापंचायत अध्यक्ष रुपमती सिंह, रामदास पुरी, नरेन्द्र मरावी, हीरासिंह, मनोज द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी राम अवध सिंह, विजय राठॊर, रामजी उपाध्याय के साथ बडवारा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इंदिरा चॊक मे आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर करने, विश्व शक्ति बनाने के लिये महत्वपूर्ण है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर पूरा भरोसा कर रही है। कांग्रेस पर कडा हमला बोलते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार, झूठ का पर्याय बन चुकी है। इससे पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दो सरकारों के लिये है। हिमाद्री सिंह के समर्थन मे अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो गलती विधानसभा चुनाव मे हुई, यह उसे सुधारने का अवसर है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल ने कहा कि उपस्थित विशाल जनसैलाब भाजपा की जीत का संकेत है। जनता मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। 

हिमाद्री सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि यह चुनाव आप सभी लड रहे हैं। मोदी जी की रीति - नीति, उनके कार्यों से देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। आप सभी आगे चलें, मैं आपके पीछे हूं। इससे पूर्व विधायक जयसिंह मरावी, मीना सिंह, सुदामा सिंह ने मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रजेश गॊतम ने किया।

मंचीय कार्यक्रम उपरांत हजारों कार्यकर्ता रेलवे फाटक, कोतवाली चॊक, बस स्टैंड मार्ग से रैली निकालकर  सामतपुर मन्दिर पहुंचे। यहाँ प्रत्याशी ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात रिटर्निंग आफिसर चन्द्रमोहन ठाकुर के समक्ष केन्द्रीय मंत्री श्री 
तोमर, संयोजक अनिलगुप्ता, मनीषा सिंह जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की उपस्थिति मे प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।