- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 10 अप्रैल 2019






लोकतंत्र के महायज्ञ ने मतदाता मतो की दे आहुति - कलेक्टर 
 बुढार नगर में आयोजित हुई विशाल मशाल रैली

शहडोल भास्कर, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ललित दाहिमा ने कहा है कि चुनाव में हम अपने पसंद के उम्मीदवार को मत देकर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत संविधान द्वारा वोट देने का अधिकार हमें दिया गया है, यह अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, अधिकार के महत्व को समझना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा है कि 29 अप्रैल 2019 को शहडोल संसदीय क्षेत्र में मतदान है, इस तिथि को सभी मतदाता याद रखें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी मतदाता मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मतों की आहूति दें। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित दाहिमा मंगलवार को बुढ़ार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदाता अपनी जागरूकता का परिचय देते हुये 29 अप्रैल को मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि मतदान करना  हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.कृष्ण चैतन्य ने कहा है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शहडोल जिले में मतदाता जागरूकता रैलियां, मशाल रैलियां, कैण्डिल मार्च के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा निर्वाचन में अच्छा मतदान हुआ था। उन्होनें कहा कि लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाता मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित दाहिमा ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कलापथक के दल ने लोकगीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया, वहीं दिव्यांग मतदाताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं एवं थर्ड जेण्डर मतदाताओं को सम्मानित किया गया तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। 

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एसडीएम जैतपुर  के.के. पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर  सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे, समन्वयक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार आर.के. पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी रविकरण त्रिपाठी, बीईओ बुढ़ार अशोक शर्मा, विवेक पाण्डेय, महेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।


जल्दी संभाग का अपना बुलेटिन 
शहडोल बुलेटिन आपके सुझाव आमंत्रित है 

व्हाट्सएप करें 9575511705
ईमेल - muneer7786@gmail 
shahdolbulletin@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad