इलेक्शन बुलेटिन : OMG घर के विभीषण अटका रहे रीति की राह मे रोडा भीतरघात भारी नुकसान की आशंका - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

इलेक्शन बुलेटिन : OMG घर के विभीषण अटका रहे रीति की राह मे रोडा भीतरघात भारी नुकसान की आशंका




इलेक्शन बुलेटिन : OMG घर के विभीषण अटका रहे रीति की राह मे रोडा 

  • भीतरघात भारी नुकसान की आशंका
  • अंधाधुंध खनिज का दोहन पर चुप्पी   

जीरो ग्राउंड 
शहडोल बुलेटिन, मप्र. में  सीधी लोकसभा सीट भी अहम लोकसभा सीटों गिनी जाती है. ये ऐसी सीट रही है जिस पर कभी किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा. अब तक के 16 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है. हालांकि बीजेपी यहां पर पिछले 2 चुनाव जीतने में सफल रही है. 2019 का चुनाव जीतकर उसकी नजर यहां पर हैट्रिक लगाने पर होगी तो कांग्रेस अजय सिह के साथ यहां पर वापसी करने की आस में है.

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. एक एक सीट पर कांटे की लड़ाई मानी जा रही है. इन्ही में से एक सीट है सीधी. कांग्रेस और बीजेपी दोनों इस सीट को जीतने का दावा तो कर रही हैं, लेकिन इतिहास बताता है कि यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को बराबर का अधिकार दिया है सीधी सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुआ था.1962 के बाद अब तक हुए 16 चुनाव हुए जिनमें 6 बार कांग्रेस और 6 बार बीजेपी को मिली जीत, इस सीट पर अब तक 3 ही कैंडिडेट जीत दोहरा पाए जिसमें बीजेपी के जगन्नाथ सिंह, चंद्रप्रताप सिंह और कांग्रेस मोती सिंह शामिल हैं 1962 में आनंद चंद्रा, 1967 में बीपी सिंह के साथ कांग्रेस के कब्जे में रही सीधी सीट 1971 से 1979 तक अन्य पार्टियों का रहा कब्जा सन् 1980 और 1984 में मोती लाल कांग्रेस के टिकट पर रहे सांसद तो 1989 मे पहली बार बीजेपी का खुला खाता और जगन्नाथ सिंह जीते 1991 मे फिर कांग्रेस के कब्जे में आई तीसरी बार मोती लाल सिंह बने सांसद 1996 के चुनाव में फिर बीजेपी-कांग्रेस से जनता को हुआ था परहेज 1998 में दूसरी बार बीजेपी का चमका चांद जगन्नाथ सिंह जीते 1998 के बाद 1999, 2004 में लगातार 3 बार बीजेपी,  2007 में कांग्रेस नेकिया  कब्जा 2009 में बीजेपी ने कांग्रेस को चटाई धूल, 2014 में मोदी लहर ने लहराया बीजेपी का झंडा, सीधी लोकसभा में 8 चुरहट, चित्रांगी, धौहानी, सिद्दी, सिंगरौली, ब्‍यौहारी, सिहावल, देवसर 8 सीटें हैं



सीधी सांसद रीति पाठक की बात करें तो, 2014 लोकसभा चुनाव में 108046 वोटों से जीती रीति पाठक एलएलबी की पढ़ाई कर चुकीं रीति पाठक की संसद में उपस्थिति 95 फीसदी रही इस दौरान उन्होंने 338 सवाल 93 डिबेट में हिस्सा लिया पाठक ने निर्भया फंड, ई-वीजा, मध्य प्रदेश में खेल को बढ़ावा, जैसे मुद्दों पर सवाल किया है 

सीधी जिले के विधानसभा परिणाम ने जहां बीजेपी का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है तो वहीं एट्रोसिटी पर हुए बवाल ने बीजेपी की परेशानी भी बढ़ाई है. कई बार ब्राह्मण समाज के लोगों ने रीति पाठक का विरोध किया है जिसमें एक बार तो सासंद ने नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि तलवार लाओ मेरा सर उतार लो. इस बीच स्थानीय नेताओ  हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत कर सांसद की गाड़ी को रास्ता दिया,  अभी  हालहि में ही ब्यौहारी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मजबूत संगठन संभाग मे सर्वाधिक वोटो से जीत दर्ज कराने मे सफल रहा तो लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठन में अंतर्कलह यहां हावी है व्यापारी वर्ग अब यहा दो फाड़ है कोल,  आदिवासी समाज भी शरद के भाजपा तो जुगलाल कोल के कांग्रेस के प्रति समर्पित पर असमंजस की स्थिति निर्मित किए हुए, हालाकि वास्तविक जनता के मुद्दे प्रमुख रूप से  धरातल पर नौकरी, बेरोजगारी और पलायन है 

सांसद के ईर्दगिर्द मंडराते कार्यकर्ताओ पर लगातार खनिज की तस्करी के आरोप लगते रहे हैं वही जमीनी स्तर पर देखा जाए तो इस इलाकों में रेत, गिट्टी का अंधाधुंध दोहन नियमोल्लंघन कर किया जा रहा है यहा संजय टाइगर रिजर्व,  सोनघडियाल अभ्यरण हैं जो अपनी दुर्दशा बयां कर रहा है रीति पाठक ने स्थानीय क्षेत्रों की यह सबसे बड़ी समस्या के लिए कोई सार्थक कदम उठाने पर असफल भी शायद इन्हीं कारणो से रही वरना 95 प्रतिशत संसद मे उपस्थिति 338 सवाल मे अरबो रूपयो का राजस्व को चूना लगाए जाने माफियाओ के अंधाधुंध दोहन पर ऑख मूदे रही जानकारी के मुताबिक यह एक बड़ा सौदा भी है जो कि दबी डुबान में ऑफ दी रिकार्ड इलेक्शन का कनेक्शन है जो इधर का माल उधर करते हुए राजनीतिक बिरादरी की सच्चाई सामने ले आया वैसे लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंतरिक संगठन में फूट जगजाहिर हो गई है जिससे नुकसान कितना भयंकर होगा अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा. वही कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी प्रकार से सीधी लोकसभा चुनाव को बडी गंभीरता से ले रही हैं रूठो को मनाने का दौर तो कही सत्ता बदलते विधानसभा क्षेत्र की सियासत परवान चढ़ रही हैं.

जल्दी ही संभाग का अपना बुलेटिन
शहडोल बुलेटिन शहर की हर छोटी बड़ी
खबर से बाख़बर, जनसरोकर, क्राइम, आस्था
पर्यटन क्षेत्र, शहर से गाँव की तंग की गलियों
की रोचक,  प्रेरणास्रोत बड़ी कहानियों का पिटारा... 
Coming Soon
Required
Male or female Anchar reading with 5 language. 05 Digit Attractive salary.
ईमेल shahdolbulletin@gmail.com 
व्हाट्सएप 9575511705
Any inquiries about NEWS content. 
contect - 9425111809

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad