राहुल ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को वोट करने की अपील
OMG.... फिर चौकीदार पर कसा राहुल गांधी ने तंज
लालपुर हवाई पट्टी से मोदी सरकार की गिनाई नाकाम़ी
मोहम्मद मुनीर
शहडोल बुलेटिन, मंगलवार कांग्रेस के शीर्ष नेताओ का जमावड़ा सुबह से ही लालपुर हवाई पट्टी की ओर दौडता भागता नजर आया, दोपहर 02 बजे के निर्धारित कार्यक्रम से महज एक घंटे विलंब से पहुचे राहुल गांधी का जनता जनार्दन ने घंटों धूप में इंतजार कर रहे थे जिसमें महिला, पुरुषों के साथ बच्चों की संख्या देखी गई, आम सभा को राहुल गांधी के आगमन से पहले मंच पर जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया, कार्यक्रम को सफल बनाने हालाकि लोकसभा प्रभारी कादिर सोनी ने अपनी कूटनीति के आधार इस्तीफे वाली राजनीति का रूख मोड की दिया, जो कांग्रेस पार्टी के लिए सराहनीय प्रयास रहा, जो लगातार विधानसभा चुनाव के साथ जारी रहा एक के बाद एक इस्तीफे वाली राजनीति से शहडोल लोकसभा सीट भाजपा कही ना कही कमजोर पड़ी हैं वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा इस बार रद्द नही हुई हजारों की संख्या में आए 08 विधानसभा क्षेत्र की जनता को शहडोल के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने जमकर मोदी सरकार की खिंचाई कर कांग्रेस को वोट कर चौकादार चोर हैं का नारा लगवाया वही पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह परस्ते, कोतमा विधायक सुनील सराफ ने भी भारतीय जनता पार्टी के कथनी करनी पर प्रकाश डाला, सभा को राहुल गांधी के आगमन के दौरान जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के आग्रह करने पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को संबोधित करने के लिए समय दिया जिस पर प्रमिला सिंह ने दो कवितावली वाला उद्बोधन के साथ कांग्रेस पार्टी की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को साझा किया, इस दौरान कई बार लोगों के चौकीदार चोर के नारो से किनारा कर भाजपा की सीधी आलोचना से बचती रही, मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार का धोखा, फरेब और झूठ सच की बात गिनाकर प्रदेश नंबर वन था भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बलात्कार में बतलाया, मेकइन इंडिया, डिजिटल इंडिया का खुलासा किया तदोपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर आते ही चौकादार... चौकीदार सुनकर भीड़ को समझते हुए कहा मुझे पता है आप बहुत जोश में है कहकर भाषण शुरू किया मंच पर आसीन तमाम जिले के अलावा संगठन के लोगों का आभार प्रकट किया मीडिया के लोगों को भी मंच से अभिवादन कर बतलाया कि हमारी सरकार आती हैं तो न्यूनतम आय हर व्यक्ति की सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता हैं 72000 साल पॉच साल 3 लाख 60000 रूपए हर गरीब व्यक्ति के खाते आएगे यह कोई छोटा काम नहीं है सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश में आएगा, महिलाओं के खाते मे ही आएगे इस बात पर मुझसे गुस्सा मत होना भाइयों, आप बतलाइए मोदी ने कहा था कि 15 लाख हर आदमी के खाते मे आएगे ऐसा कहकर मोदी से तुलना राहुल गांधी ने की और कहा मै सच बोलता हूँ हमारी चीन राज्यों मे सरकार आपके बदलाव लाने से आई मैने पहले ही साफ कर दिया था आधी, पानी आए कुछ भी हो किसानों का कर्ज माफ कीजिए हो भी रहा है हमारे कमलनाथ जी ने बताया आधे से ज्यादा किसानों के कर्जे माफ हो गए हैं लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही बाकी किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीति और सरकारी नौकरी मे आरक्षण दिया जाएगा






