उमरिया बुलेटिन, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं, जिसमें जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में छात्र श्रीराम गुप्ता 96.4 प्रतिशत अंक के साथ एवं कक्षा 12वीं में छात्र देव प्रकाश 95.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। छात्र देवप्रकाश ने कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये।