नवागत कलेक्टर शेखर वर्मा ने किया पदभार ग्रहण
सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन, नवागत कलेक्टर शेखर वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में परिचायात्मक चर्चा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि, आम लोगों की शिकायतो और समस्यों का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि, आम लोगों की समस्यों का निराकारण आर्दश आचार सांहिता के दायरे में रखकर किये जाये डेली रूटिन के कार्यों में गति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब होकि शहडोल मे एक के बाद एक बदल रहे कलेक्टर के कारणो को लेकर संभाग से लेकर प्रदेश और देश की राजधानी तक के राजनीति, प्रशासनिक एवं ईंजन सामान्य भी चुटकी लेने से पीछे नहीं वही विधानसभा चुनाव के दौरान व्हाट्सएप पर प्रमोशन देने बीजेपी को स्वीप कराने के आरोप पर लंबी जांच अटकी ही थी, प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने इधर हवाई स्वीकृति क्या ली चुनाव आयोग ने तत्कालिक कलेक्टर ललित दाहिमा को मतगणना के पूर्व ही उडनखटोले की रफ्तार में मानो वापस बुला लिया हालाकि वास्तविकता कागजों पर सुबूत के साथ सफर कर रही है तो वही जनचर्चाए यह भी है कि पूजा तिवारी सहित तत्कालिक कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव सेफ जोन में अब पहुच गई है वही सूत्र बताते है कि जो मैडम कलेक्टर ने स्वीप कराने वाला वादा पूरा नही किया वो वर्तमान समय में जयसिंहनगर एसडीएम प्रभार मिलने से पुरानी यादें ताजा हो गई है कलेक्ट्रेट में नवागत कलेक्टर शेखर वर्मा के आने से शहडोल जिले के विकास को कितनी गति मिलती है देखना दिलचस्प होगा जबकि जानकार सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि जनता को वर्तमान कलेक्टर जुलाई 2019 तक की सेवा दे सकते है अवधि सेवानिवृत्त के अंतिम दिनों में यह उपलब्धि भी कम नहीं है जब मतगणना के चंद दिन शेष हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें