Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

OMG... जिले में यहा अनुपस्थित 06 अधिकारियो को जारी शोकाज नोटिस


OMG...  जिले में यहा अनुपस्थित 06 अधिकारियो को जारी शोकाज नोटिस


उमरिया बुलेटिन,  कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में करकेली विकासखण्ड के ग्राम पठारी कला में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है। 

जिन अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी किया गया है उनमें जीपी सरवटे परियोजना प्रशासक बैगा विकास परियोजना, रमेश कुमार शुक्ला सहायक ग्रेड- 3 बैगा विकास परियोजना बांधवगढ, आशीष श्रीवास्तव उप पंजीयक , राम सिंह उइके खनिज अधिकारी तथा हेमेश्वरी पटले मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल है। 
कलेक्टर ने कहा है कि तीन दिवस के अंदर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें कि क्यो न आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। समय सीमा व समाधानकारक न पाए जाने की स्थिति में आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगे। 

इसी क्रम में महाप्रबधंक एसईसीएल नौरोजाबाद, मुख्य अभियंता संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र  तथा एम एस भगदिया वन मण्डलाधिकारी उमरिया को समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में भाग लेने हेतु कहा है।