Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जतिन जेईई में चयनित, ऑल इंडिया में हासिल की 37वीं रैैैक

जतिन जेईई में चयनित, ऑल इंडिया में हासिल की 37वीं रैैैक 

जतिन सिंह कुशराम पिता अरुण कुमार कुशराम 

शहडोल बुलेटिन। जिले के गोहपारू विकास खंड के ग्राम भुरसी निवासी जतिन सिंह कुशराम पिता अरुण कुमार कुशराम का चयन वर्ष 2019 में आयोजित जेईई (एडवांस) में हुआ है । ऑल इंडिया में उसने 37 वी रैंक हासिल कर जिले ही नही बल्कि प्रदेश का नाम रौशन किया है। विदित हो कि जातिन ने केंद्रीय विद्यालय शहडोल से कक्षा 12 वी की परीक्षा पिछले वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद पिछले जेईई को लक्ष्य बनाकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी । कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हुए उसने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली । विदित हो कि उसके पिता अरुण कुमार कुशराम  उत्कृष्ठ विद्द्यालय जयसिंहनगर में प्राचार्य के रूप में सेवाए दे रहे है ।जबकि माता श्रीमती शशि सिंह गृहणी है । छात्र की इस सफलता से न केवल जिले का आदिवासी समाज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है बल्कि समस्त जिले वासियो के लिए यह गौरव की बात है । 

उक्त होनहार छात्र के सफलता पर परिजनों, शिक्षको एवं इष्ट मित्रो ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।