जीरो ग्राऊंड से करेंट लाइव न्यूज
OMG..MP के इस जिले में माफियाओ की जिला प्रशासन को खुली चुनौती
दम हो तो पकड़कर दिखाओ
कलेक्टर साहब...पोड़ी घाट पर अवैध रेत खनन जारी...चल रही नदी पर पोकलेन
![]() |
| जयसिंहनगर - पोडी घाट की वास्तविक स्थिति यह अभी तक चल रहा है |
रेत के भंडारण क्षमता और बिक्री पर सवाल
शहडोल बुलेटिन, जिले में अवैध रेत खनन के लिए माफिया अधिकारियो को डराने, मार डालने की धमकी दे कर अपनी सरकार चला रहे हैं जिसकी बानगी देखी पोडी जयसिंहनगर इलाके मे देखी जा सकती है जिले के जयसिंहनगर पोडी एवं ब्यौहारी देवलोद थानांतर्गत सरकारी रिकार्ड मे लापता (अज्ञात) माफिया काले कारनामो को अंजाम देने से बाज नही आ रहा है वहीं जानते बूझते हुए कि जिला कलेक्टर सहित कमीश्नर के अंधाधुंध रेत खनन करने वाले माफियाओ पर गौढ़खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है इनके हौसले कहिए सेटिंग की कलाबाजी इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि उल्टे ही ब्यौहारी एसडीएम आर. चिरामन को दो-दो बार माफिया धुनकर चंपत हो गए यह हम कागजी दलील के आधार पर आपको बता रहे हैं सच्चाई इसमे कितनी हैं प्रशासनिक आला अधिकारियों को भले मानस ने तथ्य समेत बता दिया है अब रेत नीति मे सख्ती होना लाज़मी था और प्रदेश सरकार ने भी माफियाओ के प्रति कार्यवाही के साथ खनन परिवहन मे जुटे जब्तशुदा वाहन की कीमत का 50% जुर्माना तय किया है जिसका चाबुक शहडोल संभाग मुख्यालय पर चलता दिखाई ना पडना भी अफसरशाही और माफियाओ के तगड़े गठजोड़ को प्रमाणित करती हैं सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि जिला प्रशासन के नुमांइदो के बडे वाले कोतवाल को सरकारी हुक्मरान खनिज क्षेत्र से 15 लाख रुपए महंगा उपहार प्रेषित किया गया है इसके पीछे की हकीकत जो भी हो पर तरह तरह की जानकारी जिला प्रशासन को इस तरह कटघरे पर मानो खड़ा कर रही हैं शहर से लेकर देवलोद के ग्रामीण आबादी वाले इलाकों में रेत ठेकेदार तय कर भंडारण के लेवल पर टेबल मैनेजमेंट सिस्टम सार्वजनिक होना चिंताजनक है
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पोडी सरपंच समेत ब्यौहारी विधायक इस अंधाधुन्ध दोहन की शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही की मांग कर चुके हैं बावजूद प्रतिदिन 3-4 पोकलेन मशीन सोन का सीना छलनी करने मे आमादा है इस पर प्रशासन का रूख अभी स्पष्ट नही की यहा दबंगई के आधार पर गुंडागर्दी के दम पर अलग सरकार चलाई जा रही है इस पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं किंतु नियम विरूद्ध संचालित अवैध खनन माफियाओ की नाम जद जानकारी होने के बावजूद किस राजनैतिक पार्टी या हस्ताक्षेप के चलते कार्यवाही नहीं की जा रही है एक बड़ा सवाल हैं.
प्रशासनिक प्रतिक्रिया .....
मामले में मीडिया की टीम ने खनिज विभाग ने लंबे अर्से से पदस्थ मैडम फरहतजहां जी को उनके फोन नंबर 9424280527 पर संपर्क करना चाहा लेकिन मैडम फोन उठा नही सकी....
सुश्री फरहतजहां
खनिज अधिकारी
खनिज विभाग शहडोल मप्र.
.....
भाई साहब मै भोपाल जी रहा हूँ मेडिकल लीव पर हूँ वापस आने पर चर्चा कीजिएगा, अभी आप तहसीलदार, खनिज अधिकारी से संपर्क करे
सतीश राय
एसडीएम जयसिंहनगर, शहडोल मप्र.
......
अवैध खनन मामले में टॉस्कफोर्स बनाई गई हैं हर तरह से खनन माफियाओ पर शिकंजा कस कर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आदेश भी दिए गए हैं संबधित माफियाओ के खिलाफ यदि आपके पास प्रमाण हो तो बताइए हम किसी को छोडेगे नही.
ललित दाहिमा
कलेक्टर, शहडोल मप्र.

