रिक्की सरदार, धनंजय की गुंडागर्दी
दो युवको की बंधक बनाकर की पिटाई
जयकुमार सोनी
शहडोल बुलेटिन, एक तो चोरी और सीना जोरी की तर्ज पर बीते शनिवार को संभाग शहडोल के उमरिया जिला अंतर्गत रेत माफियाओ द्वारा दो युवको की जबरदस्त पीटई करने का मामला सामने आया जहां बुढ़ार के रहने वाले रिक्की सरदार और रीवा के धनंजय सिंह ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर विनय सिंह 32 वर्ष और रामरहीस 30 वर्ष की बेदम पिटाई करते हुए जबरदस्ती अपनी बोलेरो कंपर मे बैठकर मरगुड़़ी गाव ले जाकर रेत पर लिटाकर तरह तरह की यातनाए दी गई, जिसके बाद युवको की चिखचिल्लाह सुनकर स्थानीय ग्रामीण इकट्ठे होते देखते ही दोनो वहा से चंपत हो गए, जिसके बाद घायल युवको को ग्रामीण अमरपुर थाना पहुचे
गौरतलब होकि बीते दिनों सलैया, मुरगुड़ी की खदान मे रात दिन पोकलेन मशीन लगाकर बडे बडे गढ्ढे खोद दिए जा रहे हैं जिसमे बच्चे एवं मवेशियो के फसकर मौत हो जाने का खतरा बना हुआ है साथ ही अवैध भंडारण के खिलाफ सामूहिक रूप से जिला प्रशासन को शिकायत की है जिसके बाद रेत कारोबारी ग्रामीणो से खार खाए हुए हैं वही लगातार रेत खनन परिवहन शिकायतों और शासकीय अधिकारियो को जानकारी के बावजूद कार्यवाही मे लेटलपेेेट अपरााधको कही ना कही प्रोत्साहित करनेे का काम करता है
![]() |
| फाइल फोटो |
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है कि यह लोग युवाओ को नशे की लत लगाकर मादक पदार्थों का सेवन कराते है जिसके बाद युवक रातदिन यहा कठपुतली बने रहकर रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण में सहयोग करते हैं यह स्थिति अब है कि खुलेआम सड़क जाम चलते हैं आते जाते लोगो से गाली-गलौज करते है मना करने विवाद करते हैं गांव के सुधिजनो ने बताया कि यह लोग गांव के भोलेभले लोगे नशे के लिए प्रेरित करते हैं और कुछ गांव के बेरोजगारों को भी नशे लत लगाकर अपने कारोबार में लगा रखा है जिससे स्थानी दबाव को कम किया जा सके परंतु इस घटना से प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यहां कोई बड़ी घटना घट सकती है जिसकी आहट अभी से सुनाई दे रही है जानकारों का यह भी कहना है कि शहडोल जिले का अंतिम छोर एवं उमरिया जिले का अंतिम छोर इस दोनों चोर का फायदा उठाकर यह रहता चोर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं हालांकि इससे पर्यावरण का नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही स्थानीय किसानों की खेती पर भी आने वाले समय में बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा नदी से लगातार मशीनों द्वारा निकाले जाने वाली रेत के कारण घटता जलस्तर किसानों की हजारों एकड हिस्से की जमीन बंजर होने की कगार पर पहुंच जाएगी. जिसका जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी, वरना दोनो जिले की संयुक्त कार्रवाई कर इन अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओ पर गौढ़खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कर करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान वसूला जाना चाहिए....
प्रशासनिक प्रतिक्रिया.....
सलैया में युवको से मारपीट का जानकारी मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी
विपिन तिवारी, चौकी प्रभारी
अमरपुर चौकी, उमरिया
-------------------------------------------------------------------
Coming Soon
SHAHDOL Bulletin
First Many languages bulletin
Any about inquiries
9009908786, 9479516786
Any about Complin
Phone : 9425111809,
Whatsaap : 9575511705
For Advertising
9575511705


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें