प्रदेश सरकार के इस पहल से कमज़ोर तबके को भी मिलेगा त्वरित लाभ - नरेन्द्र मरावी ग्राम चुहरी पहुंचा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

प्रदेश सरकार के इस पहल से कमज़ोर तबके को भी मिलेगा त्वरित लाभ - नरेन्द्र मरावी ग्राम चुहरी पहुंचा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के इस पहल से कमज़ोर तबके को भी मिलेगा त्वरित लाभ - नरेन्द्र मरावी




ग्राम चुहरी पहुंचा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम   


शहडोल बुलेटिन, जन समस्या और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उदेश्य से आज जिले के गोहपारू विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुहिरी में आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागो को अग्रेसित किये गए। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित षिविर में समस्या मूलक आवेदनो के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा शिविर स्थल में स्टाल लगाए गए थे। हालांकि कार्यक्रम मेे अधिकारी लेटलपेट करते दिखाई दिए जरूर मन मारकर ही सही पर सभी अधिकारी ग्रामीण आबादी तक पहुच हीी 


आपकी सरकार आपके द्वार शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत नरेन्द्र सिंह मरावी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंनें कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जन समस्या के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रां में इस प्रकार के शिविरो के आयोजन से गरीब और कमजोर तबके के लोगो को लाभ होगा, उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का निराकरण, उन्हें अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में ही लाभ मिलेगा। अध्यक्ष जनपद पंचायत गोहपारू श्रीमती नीलम सिंह ने शिविर को सबोंधित करते हुए कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एक अच्छा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अतंर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में दूर-दराज में रहने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ गोहपारू विकासखण्ड से किया गया है। मै आषा करती हॅू कि इस शिविर का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल ने कहा कि आम लोगों की रोजमर्रा की शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के उदेश्य से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अतंर्गत हर माह दो बार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन होगा, शिविरो में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर को अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। शिविर आजाद बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्ये श्रीमती सुनीता सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सतीय राय, एवं अन्य विभागीय अधिकारी, पंचायत पदाधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad