प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने दी स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएँ
शहडोल बुलेटिन। प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने नागरिकों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि सभी नागरिक प्रजातांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें, बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देने के साथ ही नशे का सेवन न करने का संकल्प लें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की चुनौती से निपटने के लिए सभी नागरिक पौधे लगाएं, पानी बचाएं और अपने परिवेश को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाएं।
एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
शीघ्र अतिशीघ्र शहडोल बुलेटिन
आपकी एचडी स्क्रीन पर..
05 लोकप्रिय भाषाओं के साथ ।।।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
9575511705
muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें