कागजों में महारथी और धमकी भी कागजी...? जानिए.... परिवहन विभाग का झोलझाल - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

कागजों में महारथी और धमकी भी कागजी...? जानिए.... परिवहन विभाग का झोलझाल

कागजों में महारथी और धमकी भी कागजी..?

जानिए.... परिवहन विभाग का झोलझाल 

शहडोल । कागजी धमकी के कागज़ की गहराई को बतलाते हुए ।
शहडोल । कागजी धमकी के कागज़ और राइटर्स की जांच हो तो सच्चाई सामने आए।


सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। जिले में परिवहन विभाग में पदस्थ आरटीओ के कार्यकाल के दौरान गहन रूप से चल रही गतिविधियों की जनचर्चा अब तो गली चौराहों में बहस का हिस्सा बन चुकी हैं और ऐसी गवर्नेन्स के डैमेज कंट्रोल करने के लिए युवा चतुर अधिकारी ने लेटर बम का सियासी विस्फोट कर दिया। जिससे मीडिया में भी इस खबर पर टीआरपी की दरकार पूरी हो गई। वहीं मामले में थाना पुलिस कोतवाली लेटर बम की सच्चाई खंगालने में जुटी हुई हैं। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है सटीक विवेचना के उपरांत ही सामने आएगी। परंतु इस जिले को लेकर तमाम अधिकारियों का नजरिया अत्यंत शांतिप्रिय इलाके के तौर पर रहा है। बहरहाल जानें अनजाने ही सही पर मामले में आरटीओ ने जिले में पुलिस की कसावट पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। जो बेहद ही गंभीर है।

गौरतलब हो कि आरटीओ आशुतोष सिंह भदोरिया की शहडोल पहली पोस्टिंग है लेकिन साहब ने पहली ही गेंद पर चौके-छक्के लगा चुके हैं मतलब यह है कि कार्य पूर्ण हो या फिर लटकते रहे परंतु साहब की हर मामले की शल्यक्रिया फिक्स है इनके आपरेशन के रेट भी बाजार की मंदी और तेजी से बराबर प्रभावित है। आरटीओ आशुतोष सिंह भदोरिया ने  पुलिस शिकायत में कहा कि उनका वाहन के बीच सीट पर लडके को पत्थर में लपेटकर धमकी वाला कागज़ मिला, जबकि वाहन (स्कार्पियो) जो राजीव मोटर ड्राइविंग स्कूल का मालिक जितेंद्र सिंह चलाते हुए दिखाई पड़ते हैं और 3_4 लडके हमेशा सवार सडक पर या किनारे दिखाई पडते हैं और इसी मुश्तैदी के बीच कौन कागज़ पत्थर में लपेटकर धमकी दे जाता है इसमें वाहन मालिक की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं दूसरी बस मालिक पर रौबदारी का इससे मजबूत शक्ति प्रदर्शन की सुगबुगाहट आ रही है ।

सूबे के मुख्यमंत्री जीरो टोरिरंस पर काम कर रहे हैं और इसी के विपरीत माननीय आरटीओ कभी टैक्स चोरी मामले में सुर्खियां बटोरी तो अब कागज़ के महारथी कागजी लेटर बम की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों के मुताबिक हुंडई शोरूम से बिक्री वाहनों के इनवाइश रेट पर कम टैक्स सरकारी जमा बदस्तूर जारी था जिले के जागरूक इन्साफ पसंद लोगों ने शासकीय व्यवस्था की पोल खोल दी। जिसके बाद गुप्ता हुडई पर लाखों रूपये का जुर्माना लगाया गया। और सरकारी खजाने में राजस्व के रूप जमा हो सका। यद्यपि इस बात की शिकायत शीर्ष अधिकारियों को नहीं दी जाती तो लाखों रूपये की चोरी सामने युवा आरटीओ अधिकारी कहा ला सकते थे। बल्कि इस टैक्स चोरी मामले में तमाम सुर्खियां बटोरने के बाद कलमकारों की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था।

आरटीओ का मीडिया को वाहन की पीछे सीट पर लडके को पत्थर में लपेटकर धमकी वाला कागज़ मिला है जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया@

  • आरटीओ ने शिकायत की है उनकी गाड़ी में धमकी लिखा कागज़ मिला है जिसकी विवेचना की जा रही हैं।

राघवेन्द द्विवेदी 
थाना प्रभारी, थाना कोतवाली 
शहडोल मध्यप्रदेश 


आगे पढिए 
दीपक ताले शर्मा
परिवहन विभाग का झोलझाल 
जल्द ही शहडोल बुलेटिन आपकी एचडी स्क्रीन पर 
==========================
शिकायत, सुझाव, एवेन्ट एवं समाचार के लिए संपर्क करें 
व्हाटस्एप  9575511705
ईमेल_shahdolbulletin@gmail.com 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad