सिटी डेस्क
9575511705
9575511705
शहडोल बुलेटिन । कौन बनेगा करोड़पति में मध्यप्रदेश के शहडोल ब्यौहारी की रहने वाली है जो वर्तमान समय में शहडोल जिला मुख्यालय पर ही श्रम विभाग में बतौर लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता 15वें सवाल तक पहुंची थी, लेकिन इतिहास के एक सवाल का सही जवाब नहीं जानने की वजह से गेम छोड़ना उचित समझा और 50 लाख रुपए जीत गईं। उनसे पूछा गया सवाल था-
कंगला टोंगबी का युद्ध किस वर्तमान राज्य की राजधानी में लड़ा गया था?
- a- ईटानगर
- b- इंफाल
- c- गुवाहाटी
- d- कोहिमा
आपको बता दें कि गुवाहाटी तो राजधानी रही ही नहीं है, असम की राजधानी है दिसपुर। बता दें कि इस प्रश्न का सही जवाब था- इंफाल। चरणा ने खेल छोड़ने के बाद उन्होंने सही जवाब दे दिया। गौरतलब है कि वर्ष1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई इंफाल के पास हुई थी।
बहरहाल उनकी इस मुकाम तक पहुंचने वाली कामयाबी के साथ बोनस के रूप में 50 लाख रुपये राशि के विजता के बकौल दर्ज करा लिया है। जिसकी जिले में हर कोई सराहना की है। चरणा अब महिलाओं, बेटियों की रोल मॉडल के रूप में देखीं जाएगी। गौरतलब हो कि केबीसी से लौटकर चरणा अब वापस अपने कार्यस्थल पर है जहां बीते सोमवार को जिले के लोकप्रिय कलेक्टर ने केबीसी प्रतिभागी को पुष्पगुच्छ देते हुए हौसला अफजाई की । इसी क्रम में कमिश्नर आर.बी.प्रजापति ने बुलाकर शाबाशी दी है। इसके बाद क्रमशः कई राजनेताओं एवं समाजसेवियो ने केबीसी प्रतिभागी चरणा गुप्ता के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को ही ब्यौहारी घर लौटने पर जबरदस्त स्वागत नगरवासियों ने किया। लोगो से चर्चा के दौरान चरणा गुप्ता ने कामयाबी का राज साझा करते हुए शिक्षा को शत-प्रतिशत दिया जाए सफलता कदम चूमेगी, बच्चे को पढाई बेहतर शिक्षा को तवज्जों दे कहा है।
आगे पढिए
#किस कबाड़ में किसका जुगाड़ @
@कुछ ही देर बाद
जल्द ही शहडोल बुलेटिन आपकी एचडी स्क्रीन पर
==========================
शिकायत, सुझाव, एवेन्ट एवं समाचार के लिए संपर्क करें
व्हाटस्एप 9575511705
ईमेल_shahdolbulletin@gmail.com




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें