बिगबी के सवालों का जवाब देंगी रीवा की बहू चरणा
शहडोल बुलेटिन। हमारे विंध्य क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जिसे जब मौका मिल रहा है वह अपनी सफलता का झंडा जरूर गाड़ रहा है। बीते बुधवार को जहां घोषित सिविल जज एग्जाम के परिणाम रीवा की बेटी अवसिता शुक्ला ने पूरे मध्यप्रदेश में टाप करते हुए विंध्य का नाम गौरवान्वित किया है, वहीं अब ताजा खबर यह है कि बेटी के बाद रीवा की बहू ने सफलता की इबारत लिख दी है और वे सीधे उस शख्सियत से मिलने वाली है जिन्हें हिंदी फिल्मों का बेताज बादशाह आज भी माना जाता है। सोनी चैनल के कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम के 11वे सेशन में इसी सोमवार 26/08/2019 को रीवा के जवा क्षेत्र की होशियार बहू चरणा गुप्ता हाट सीट पर बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने बैठने जा रही हैं। दैनिक भास्कर रीवा से मोबाइल पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले छः माह से वेतन कौन बनेगा करोड़पति में चयनित होने के लिए तैयारी में लगी थी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11के लिए मुकाबला रखा गया था जिसने मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से तकरीबन 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जबकि सोनी चैनल को मात्र 10 लोगों का चयन करना था। रीवा की बहू और शहडोल के करीब ब्योहारी की बेटी ने अपने हुनर की वजह से सवालों के जवाब दिए और उनका चयन मुंबई के लिए कर लिया गया। अभी पिछले दिनों 20 - 21 अगस्त को सभी 10 चुने गए प्रतिभागियों को फ्लाइट के जरिए मुंबई ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ उनके होने वाले मुकाबले की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है जिसे सोनी चैनल 26 अगस्त सोमवार की रात 9:00 बजे से सोनी चैनल में कौन बनेगा करोड़पति के अंतर्गत रिलीज करेगा। चरणा गुप्ता बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है इस वजह से कड़े मुकाबले में दावेदारी करने के लिए सफल हो गई। पूरे देश के साथ साथ सोमवार की रात 9:00 बजे से रीवा सतना सीधी शहडोल उमरिया पन्ना सिंगरौली सहित पूरे मध्य प्रदेश के लोगों की निगाहें रीवा की बहू चरणा शुक्ला के परफारमेंस पर रहेगी कि आखिर वे बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने कितने सवालों का आसानी से जवाब देते हुए कितनी राशि इनाम के रूप में हासिल करती हैं।
साल 2000 में शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति
सोनी चैनल में कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी तब से आज तक दस प्रतिभागी देश के अलग-अलग क्षेत्रों से यहां पर आए और करोड़पति बन कर रवाना हुए हैं। अभी तक करोड़पति बनने वालों में हर्षवर्धन नवाथे, साल 2005 में बृजेश द्विवेदी इसके बाद साल 2007 में आयोजित सेशन में कोई भी करोड़पति नहीं बना था। 2005 में जब सोनी चैनल कौन बनेगा करोड़पति दिखा रहा था उस दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हुई थी और फिर शाहरुख खान को जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी। चौथे सीजन मे राहत तस्लीम करोड़पति बनी इसके उपरांत पांचवें आयोजन के दौरान प्रथम पुरस्कार की राशि को 5 करोड़ कर दिया गया जिसे सुशील कुमार ने हासिल किया। इसके साथ ही अनिल सिन्हा करोड़पति बने। अगले चरण में सुनमीत कौर और मनोज रैना ने बाजी मारी। सातवे सेशन में प्रथम प्राइज की राशि सोनी चैनल ने 7 करोड़ कर दी। इस दौरान ताज मोहम्मद और फिरोज फातिमा करोड़पति रिकॉर्ड अपने नाम किया। जबकि अचिन नरूला, सार्थक नरुला ने अगले दौर में 7 करोड़ का पुरस्कार गीता है। अगले सेशन में हाउस वाइफ अनामिका मजूमदार और पिछले साल दसवें सेशन में विनीता जैन करोड़पति बनी और उन्हें महिंद्रा की एक कार गिफ्ट की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें