शंकर वासुदेव की हत्या या साज़िश मामला अवैध कोयला खदान बटुरा का - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

शंकर वासुदेव की हत्या या साज़िश मामला अवैध कोयला खदान बटुरा का

अमलाई। बटुरा की अवैध कोयला खदान में मशीनरी का बेजा उपयोग इसी गांव में होता है।


अमलाई । ग्राम बटुरा पर संचालित अवैध खनन का वास्तविक छायाचित्र 

अमलाई । जानलेवा सुरंग में का जोखिम उठा रहे बेबस, आका का आदेश जो है।

अमलाई । बटुरा की अवैध कोयला खदान में मशीनरी का उपयोग प्रमाणित करता डीजल पंप



शंकर वासुदेव की हत्या या साज़िश 
मामला अवैध कोयला खदान बटुरा का



क्राइम डेस्क 
शहडोल बुलेटिन।अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बटुरा में बीते सोमवार को हुई घटित घटना के दौरान मजदूर की हत्या हुई है दुर्घटना अथवा उसकी साजिश के साथ मौत हुई है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है मौत के साथ ही कई रहस्य दफन हो चुके हैं जबकि परिजनों के द्वारा निरंतर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं जानकार सूत्रों की माने तो इस मामले में जिस तरह से घटना घटित हुई है उससे कई तरह के संभावनाएं निर्मित हो रही हैं इस मामले में बताया गया है कि घटना के पहले विजय यादव एवं उनके भाइयों ने मृतक को बुलाया था उसके बाद स्वस्थ व्यक्ति की मौत कैसे हुई इस बात को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि इस घटना में विजय यादव एवं उनके भाइयों के द्वारा मिलकर मृतक की हत्या की गई है इस मामले में अब तक मर्ग कायम किया गया है और पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जानकार सूत्रों की माने तो मामले को रफा-दफा करने के लिए पूरी तैयारी की गई है जिस पर जांच के बाद कई आरोपियों के कलाइयां सलाखों के पीछे नजर आएंगी।

क्या है पूरा घटनाक्रम...
शंकर वासुदेव उम्र 20 वर्ष पिता भीमसेन निवासी बटुरा कोयले की खदान में सोमवार की रात गया था जहां उसके साथ उसका भाई अनिल भी था इसी दौरान रवि नामक व्यक्ति ने जबरन उन्हें खदान में भेजा और जहां अनिल के साथ मारपीट की गई अनिल वहां से डरा सहमा घर लौट आया जबकि शंकर लाश के रूप में घर पहुंचा इस दौरान झगड़े में शंकर की मौत हुई अथवा दम घुटने की वजह से मौत हुई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है उसे मार दिया गया अथवा वह दुर्घटना का शिकार हुआ यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा इस मामले में परिजनों के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कौन है अवैध कोयला खदान के एजेंट...
मृतक शंकर बासुदेव के पिता भीमसेन वासुदेव ने अवैध कोयला खनन कारोबारियो के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने बताया कि सोनू, घिररी, कपूर, अज्जू और विजय यादव के द्वारा कोयला चोरी का कार्य किया जाता है इस दौरान लाला, छोटू एवं अन्य लोगों के द्वारा कार्य को संचालित किया जाता है उन्होंने बताया कि वहां पर जबरन कोयला निकालने के लिए उनके पुत्र को अंदर भेजा गया और उसके बाद उसकी लाश को घर के सामने फेंक कर चले गए जब इस मामले में अस्पताल ले जाने की बात आई तो उनके द्वारा 108 बुलाने के लिए कहा गया इस मामले में उनके पुत्र की हत्या की गई है जिस पर पुलिस के द्वारा उन्हें संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इधर गर्भवती पत्नी बेहाल
रूबी बासुदेव ने कोयला व्यवसायियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मूर्छित हो गई उन्होंने बताया कि उनका मासूम आएगा तो गर्भ से निकलने के बाद उसे अपने पिता के बारे में क्या बताएंगे कि अवैध कोयला कारोबारियो ने उनके पति को जबरन खदान में भेजा और उसके बाद वहां उनकी मौत हो गई इसकी वजह से उनका पूरा परिवार सदमे में आ गया है उनके जीवन का सहारा छीन चुका है और इस मामले में प्रशासन के द्वारा भी उन्हें न्याय उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है बल्कि इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक के भाई से हुई मारपीट...
बटुरा की जिस खदान में शंकर और उसके भाई अनिल गए थे वहां पर अनिल भी साथ में था जहां पर उसने धुआं ही धुआं खदान के अंदर देखा तो वह वहां से निकलकर भागने लगा लेकिन रवि के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और कहा गया कि विजय भाई का आदेश है जब तक कोयला नहीं निकाल लोगे तब तक यहां से नहीं जा सकते हो किसी तरह से अनिल तो वहां से भाग गया लेकिन शंकर वहां से जब लौटा तो उसने के साथ ही उसकी मौत का फरमान भी घर पहुंच गया।




प्रशासनिक प्रतिक्रिया...
इस मामले में घटना की जानकारी हमें प्राप्त हुई है एक मृतक अस्पताल में भर्ती हुआ था घटना क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है जांच की कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही इस पर इस पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

प्रवीण भूरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
जिला शहडोल







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad