नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का समागम 20 को अलुमनी मीट संबंधी बैठक - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 30 सितंबर 2019

नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का समागम 20 को अलुमनी मीट संबंधी बैठक


नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का समागम 
20 को अलुमनी मीट संबंधी बैठक 


जय कुमार सोनी 
9575534630
शहडोल बुलेटिन। देश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालय से पास आउट विद्यार्थियों के द्वारा अपने अपने जिले में अलुमनी मीट आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यालय से पास आउट विद्यार्थी देश के कोने कोने से पहुंचते हैं एवं अपने सीनियर एवं जूनियर से मुलाकात कर पुरानी यादे ताजा करते हैं तथा अपनी सफलता की कहानिया साझा करते है, इस दैरान एक दुसरो से कई नई चीजें भी सीखते है। 
इसी कड़ी में शहडोल तथा इसके आसपास क्षेत्र में कार्यरत जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक से पास आउट विद्यार्थियों ने भी आने वाले वर्ष में शहडोल में एक भव्य अलुमनी मीट करवाने का निर्णय लिया है। पूर्व छात्रों के द्वारा बीते 8 सितंबर को होटल नालंदा में मीटिंग की गई थी जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करके अगले मीटिंग की तारीख तय कर दी गई थी। शहडोल स्थित होटल त्रिदेव में बीते 22 सितंबर को सम्पन्न हुई दूसरे दौर की मीटिंग में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं छात्राएँ शामिल हुए जिसमे शहडोल जिले में भव्य अलुमनी मीट कराने की रूपरेखा तैयार की गई। संपन्न हुई मीटिंग में तय हुआ कि जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक से पास आउट विद्यार्थी अपने अपने बैच के ऐसे विद्यार्थी जो इस मीटिंग में नही पहुँच पाए थे उन विद्यार्थी के नाम, मोबाईल नंबर, पता तथा कार्यस्थल की जानकारी खास एल्यूमनी मीट के लिए बनाए गए वाट्सप ग्रुप प्राउड टू बी नवोदयन पर साझा करे तथा होने वाले कार्मक्रम की जानकारी दे और अगली मीटिंग में अवश्य आने को कहे। अलुमनी मीट आयोजन से पहले नवोदयन के द्वारा एक संस्था का निर्माण किया जाए तथा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष चुना जाए और संस्था के लिए कुछ नियम तथा कायदा निर्धारित किया जाए।
क्यूकी शहडोल में होने वाले अलुमनी मीट व्यक्तिगत किसी एक नवोदयन का कार्यक्रम नहीं है इसमें सभी नवोदयन की सहभागिता की परम आवश्यकता है बिना नवोदयन के इस कार्यक्रम की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। 

त्रिदेव होटल मैं संपन्न हुए मीटिंग में संभावना के अनुरूप नवोदयन के उपस्थित ना होने के कारण आगामी माह अक्टूबर की तारीख 20 को तीसरे दौर की मीटिंग रखी गई है जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक से पास आउट सभी बैच के नवोदयन से अनुरोध है कि वे आगामी 20 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में अवश्य पहुंचे ताकी सबकी सहमति से अलुमनी मीट की तारीख तय की जा सके एंव अलुमनी मीट को भव्य बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। होटल त्रिदेव में संपन्न हुई मीटिंग में प्रमुख रूप से नवोदयन नाजिया खान, राकेश तिवारी, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ आदित्य द्विवेदी, डॉ दिलशाद अख्तर,अरुणेन्द्र द्विवेदी, राजेश्वर पाण्डेय, ध्रुव कुमार रमन, रंजना किशन सिंह, डॉ राधा सिंह, विष्णु मिश्रा, वीरेंद्र सोनवानी, डॉ राजकुमार प्रसाद, राजेश पारस, डॉ प्रकाश शेखर सिंह, डॉ रविकांत चौरसिया, पुष्पेंद्र दाहिया, डॉ राजेश दीवान, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ प्रियंका प्रजापति, निर्मला बैस, श्रवण कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad